Redmi 12C लॉन्च से पहले आया नजर, इन खूबियों से हो सकता है लैस, जानें सबकुछ

नया Redmi फोन, मॉडल नंबर 2212ARNC4L के साथ फेडरल कम्युनिकेशन्स कमीशन द्वारा अप्रूव किया गया है। डिवाइस को Redmi 12C IMEI डाटाबेस के साथ स्पॉट किया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2022 16:25 IST
ख़ास बातें
  • डिवाइस को Redmi 12C IMEI डाटाबेस के साथ स्पॉट किया गया है।
  • Redmi 12C को लेकर फिलहाल अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।
  • कंपनी ने बताया कि वो Redmi 11A पर भी काम कर रही है।

Photo Credit: TENAA

नया Redmi फोन, मॉडल नंबर 2212ARNC4L के साथ फेडरल कम्युनिकेशन्स कमीशन द्वारा अप्रूव किया गया है। डिवाइस को Redmi 12C IMEI डाटाबेस के साथ स्पॉट किया गया है। इसलिए ऐसी उम्मीद है कि डिवाइस को जल्द ही ग्लोबल मार्किट में लॉन्च किया जाएगा।

इस साल की शुरुआत में, Redmi ने Redmi 10C पेश किया था। इसमें अलग-अलग बाजारों में स्नैपड्रैगन 680 दिया गया था। अब जब Redmi 12C का नाम IMEI के डाटाबेस में दिखाई दे रहा है, ऐसा लगता है कि कंपनी Redmi 11C डिवाइस को स्किप कर सकती है। 
Advertisement

Redmi 12C को लेकर फिलहाल अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। इससे यह जरूर निकल कर आया है कि डिवाइस ड्यूल बैंड वाई-फाई और एलटीई कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगी। इसमें MIUI 13 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाएगा। यह भी लगता है कि Redmi 12C एंट्री-लेवल स्मार्टफोन होगा। डिवाइस के मॉडल नंबर से ऐसा लगता है कि डिवाइस इस साल दिसंबर में लॉन्च होगा। 

Redmi 12C से अलग कंपनी ने बताया कि वो Redmi 11A पर भी काम कर रही है। एक रेडमी फोन मॉडल नंबर 22120RNC86C के साथ नवम्बर में TENAA के साथ स्पॉट किया गया था। यह डिवाइस Redmi 11A होने वाली है। इसका भारतीय वेरिएंट BIS अथॉरिटी द्वारा सर्टिफाइड है। वहीं, इसका ग्लोबल एडिशन हाल ही में IMDA डाटाबेस में देखा गया है। 
Advertisement
 

Redmi 11A के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


कथित Redmi 11A की TENAA लिस्टिंग से यह पता चलता है कि इसमें 6.708-इंच IPS LCD HD+ डिस्प्ले, 5MP फ्रंट कैमरा, 50MP ड्यूल-कैमरा सिस्टम दिया जाएगा। इसमें ओक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा जो 2.0GHz स्पीड पर चलेगा। फोन में 8GB तक की रैम और 256GB की इन-बिल्ट स्टोरेज मिल सकती है। इसमें 5,000mAh बैटरी के साथ MIUI 13 पर आधारित एंड्राइड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाएगा। इसके अन्य फीचर्स में LTE कनेक्टिविटी, IR ब्लास्टर और एक साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल होंगे।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.