Redmi 12 5G के भारत में बिके 40 लाख यूनिट्स! 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स

फोन में 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass का प्रोटेक्शन दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 जून 2024 10:51 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 12 5G भारत में पॉपुलर 5G स्मार्टफोन के रूप में सामने आया है।
  • Redmi 12 5G के भारत में 40 लाख यूजर्स हैं।
  • इसका 4GB + 128GB वेरिएंट 9,999 रुपये में आता है।

Redmi 12 5G स्मार्टफोन 6.79 इंच के फुलएचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आता है।

Photo Credit: Redmi

Redmi 12 5G फोन ने भारत में रिकॉर्ड सेल की है। अगर इस फोन को कंपनी का सबसे हिट फोन कहें तो इसमें कोई दो राय नहीं होंगीं। फोन अगस्त 2023 में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के एक हफ्ते के भीतर ही इसकी 3 लाख यूनिट्स बिक गई थीं। अब भारत में भी इस फोन ने एक रिकॉर्ड सेट कर दिया है। कंपनी ने भारत में Redmi 12 5G फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स का आंकड़ा जारी किया है, जो हैरान करने वाला है। 

Redmi 12 5G भारत में पॉपुलर 5G स्मार्टफोन के रूप में सामने आया है। Xiaomi ने अधिकारिक रूप से इस फोन के भारतीय यूजर्स का आंकड़ा जारी किया है। जिसके मुताबिक, Redmi 12 5G के भारत में 40 लाख यूजर्स हैं। Facebook पर एक पोस्ट के माध्यम से कंपनी ने यह जानकारी दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी पॉपुलरिटी के पीछे इसका अफॉर्डेबल प्राइस है। यह सबसे अफॉर्डेबल 5G स्मार्टफोन माना जाता है। साथ ही इसके डिजाइन और लुक के कारण भी लोग इसे पसंद कर रहे हैं। 
 

Redmi 12 5G price in India

Redmi 12 5G की कीमत की बात करें तो इसका 4GB + 128GB वेरिएंट 9,999 रुपये में आता है। फोन का 8GB + 128GB वेरिएंट 11,499 रुपये में आता है। और टॉप वेरिएंट 8GB + 256GB कंफिग्रेशन में 12,999 रुपये की कीमत में Amazon से खरीदा जा सकता है। यहां बताई गई कीमत में डिस्काउंट भी शामिल है। 
 

Redmi 12 5G specifications

Redmi 12 5G स्मार्टफोन 6.79 इंच के फुलएचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass का प्रोटेक्शन दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम Android 13 आधारित MIUI 14 है। Redmi 12 5G में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट है। स्मार्टफोन में रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। जिसके साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड सेंसर, और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट फेसिंग कैमरा है। 

इसकी बैटरी कैपिसिटी 5000mAh की है जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में WiFi, GPS, Bluetooth, v5.0, NFC, और USB Type-C का सपोर्ट मिल जाता है। इसके अलावा इनमें 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। इसमें IP53 रेटिंग है जिससे फोन धूल और पानी लगने के बाद भी खराब होने से बचा रहता है। फोन के डाइमेंशन 168.60mm x 76.28mm x 8.17mm और वजन 199 ग्राम है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 5G on a budget
  • Multiple RAM and storage variants
  • Main, selfie camera deliver good daylight performance
  • Great battery life
  • Bad
  • Display isn't legible under harsh lighting
  • No ultra-wide camera
  • Bloatware in MIUI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.79 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2460x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Huawei ने लॉन्च किया 8500mAh बैटरी, OLED डिस्प्ले वाला Enjoy 90 Pro Max फोन
  2. 48MP कैमरा वाला Google Pixel 10a मिल रहा यहां पर सस्ता, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300s होगा 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें खासियतें
  2. AI कंपनियों के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, “Stop the AI Race” प्रोटेस्ट तेज, जानें क्या है मांग
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया Mijia Smart Air Fryer Pro, घर पर बिना गैस बनेगा खाना
  4. WWDC 2026 की डेट फाइनल, Apple करेगा सॉफ्टवेयर और AI से जुड़े बड़े ऐलान
  5. GST पोर्टल में कैसे करें लॉगिन, टैक्स से लेकर, रिफंड और हर शिकायत का मिलेगा समाधान
  6. Huawei ने लॉन्च किया 8500mAh बैटरी, OLED डिस्प्ले वाला Enjoy 90 Pro Max फोन
  7. Poco X8 Pro Max vs Oppo Reno 15C 5G vs Redmi Note 15 Pro+ 5G: कौन सा रहेगा बेहतर?
  8. 48MP कैमरा वाला Google Pixel 10a मिल रहा यहां पर सस्ता, जानें पूरा ऑफर
  9. OnePlus 15T में मिल सकता है 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  10. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है नया ग्लास डिजाइन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.