Redmi 10X लॉन्च से पहले प्री-बुकिंग के लिए लिस्ट, 26 मई को होगा लॉन्च

Xiaomi ने मंगलवार को यह भी घोषणा की थी कि Redmi 10X को नए Redmi Smart TV के साथ लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 20 मई 2020 14:54 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 10X 5G और Redmi 10X 4G के साथ एक प्रो वेरिएंट भी हो सकता है लॉन्च
  • Redmi Smart TV भी 26 मई को होना है लॉन्च
  • अधिकतम 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज विकल्प के साथ आएगा स्मार्टफोन

Redmi 10X Series के साथ 26 मई को Redmi Smart TV भी लॉन्च किया जाएगा

Redmi 10X फोन 26 मई को लॉन्च होने वाला है और इससे पहले ही स्मार्टफोन को एक चीनी ई-रिटेलर ने अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। Xiaomi सब-ब्रांड को स्मार्टफोन वेबसाइट पर प्री-बुकिंग के लिए लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग के अनुसार, फोन स्टैंडर्ड वेरिएंट (अनुवादित) और पायनियर वेरिएंट (अनुवादित) में पेश किया जाएगा। यह अनुमान लगाया गया है कि फोन का स्टैंडर्ड वेरिएंट 4G एलटीई कनेक्टिविटी के साथ आएगा, जबकि पायनियर वेरिएंट 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करेगा। इस हफ्ते की शुरुआत में Redmi के महाप्रबंधक Lu Weibing ने पुष्टि की थी कि फोन लेटेस्ट मीडियाटेक डाइमेंसिटी 820 चिपसेट के साथ आएगा।

ई-रिटेल साइट, JD.com पर इस स्मार्टफोन की तस्वीरें भी पोस्ट की गई है, जो यह साफ कर देती हैं कि फोन 48-मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ आएगा। कैमरा मॉड्यूल डिज़ाइन काफी हद तक Redmi Note 9 के समान होगा, जो अप्रैल में लॉन्च किया गया था। इसके अलावा तस्वीरें Redmi 10X के चार रंग विकल्पों की जानकारी भी देती हैं। इनमें ब्लू, गोल्ड, पर्पल और व्हाइट शामिल हैं। रेडमी 10एक्स के क्वाड रियर कैमरा सेटअप की एक तस्वीर और एक रंग विकल्प भी Weibing ने अपने वीबो अकाउंट पर आज पोस्ट की है। ई-रिटेल वेबसाइट में फोन के हार्डवेयर की जानकारी नहीं दी गई है और न ही स्मार्टफोन की कीमत के बारे में कुछ लिखा हुआ है।
Advertisement

Xiaomi ने मंगलवार को यह भी घोषणा की थी कि Redmi 10X को नए Redmi Smart TV के साथ लॉन्च किया जाएगा।

इस बीच, इस हफ्ते की शुरुआत में एक रिपोर्ट ने रेडमी 10एक्स और रेडमी 10एक्स 4जी के रैम और स्टोरेज विकल्पों को टीज़ किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, फोन के 4जी वेरिएंट को 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्पों में पेश किया जाएगा। इसके विपरीत, Redmi 10X 5G को चार वेरिएंट्स, 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज में पेश किया जाएगा।
Advertisement

इसके अलावा यह इशारा भी दिया गया था कि रेडमी 10एक्स में एक प्रो वेरिएंट भी होगा, जो Redmi 10X Pro होगा और कथित तौर पर 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्पों में पेश किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.