Redmi 10A होगा 20 अप्रैल को लॉन्च, बजट में मिलेगी 5000mAh बैटरी, शानदार कैमरा

भारत में Redmi 10A की शुरुआती कीमत 10,000 रुपये से कम हो सकती है। यह दो स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है। कलर ऑप्शन के तौर पर यह फोन ब्लैक, ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन में आ सकता है।

ख़ास बातें
  • Redmi 10A में 6.53 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi 10A की शुरुआती कीमत 10,000 रुपये से कम हो सकती है।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें Android पर बेस्ड MIUI 12.5 पर काम करता है।
विज्ञापन
Redmi 10A भारत में 20 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है। Amazon पर एक माइक्रोसाइट के मुताबिक इस स्मार्टफोन की लॉन्च होने की जानकारी मिली है। स्मार्टफोन में एक बड़ी डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और RAM बूस्टर फीचर मिल सकता है। Redmi ने बीते माह चीन में 6.53 इंच की HD+ डिस्प्ले, MediaTek Helio G25 SoC, 6GB तक RAM और 128GB स्टोरेज और 5,000mAh की बैटरी के साथ स्मार्टफोन लॉन्च किया था। हाल ही में आई एक रिपोर्ट ने इस स्मार्टफोन की कीमत की भी जानकारी दी है।

Redmi ने Amazon पर एक माइक्रोसाइट और एक ट्वीट के जरिए Redmi 10A की लॉन्च तारीख का ऐलान किया है। माइक्रोसाइट पर फोन एक ईवीओएल डिजाइन के साथ एक RAM बूस्टर फीचर के साथ आएगा जिसे एर्गोनोमिक ग्रिप प्रदान की जा सकती है।
 
 

Redmi 10A की भारत में कीमत


कीमत की बात की जााए तो भारत में Redmi 10A की शुरुआती कीमत 10,000 रुपये से कम हो सकती है। यह दो स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है। कलर ऑप्शन के तौर पर यह फोन ब्लैक, ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन में आ सकता है। इसके 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट को बीते माह चीन में CNY 699 यानी कि करीब 8,300 रुपये की शुरुआती में लॉन्च किया गया था।
 

Redmi 10A के स्पेसिफिकेशन


स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो Redmi 10A में 6.53 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो Android पर बेस्ड MIUI 12.5 पर काम करता है। प्रोसेसर की बात करें तो स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G25 SoC प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है जो कि माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 512GB तक बढ़ाते हैं। फिलहाल भारत में लॉन्च किए जाने वाले स्मार्टफोन की कॉन्फिगरेशन की कोई जानकारी नहीं है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में Redmi 10A में 13 मेगापिक्सल का का पहला रियर कैमरा सेंसर है, इसके अलावा Xiaomi का AI कैमरा 5.0 है जो 27 सीन को रिकॉगनाइज करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 4जG एलटीई, वाई फाई, ब्लूटूथ V5, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और एक 3.5 mm हेडफोन जैक दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि स्टैंडर्ड 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi 10A, Redmi 10A Price, Redmi 10A Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  2. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  3. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  4. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  5. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  6. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  7. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  8. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  9. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  10. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »