50MP कैमरा और 6,000mAh बैटरी के साथ Redmi 10 Prime भारत में लॉन्च, कीमत 12,499 से शुरू...

Redmi 10 Prime स्मार्टफोन की कीमत 12,499 रुपये सेट की गई है, जो कि 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत है। इसके अलावा, फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 14,499 रुपये है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 3 सितंबर 2021 13:51 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 10 Prime की सेल 7 सितंबर से होगी शुरू
  • रेडमी 10 प्राइम MediaTek Helio G88 प्रोसेसर से लैस है
  • फोन में मिलेंगे दो कलर ऑप्शन

Astral White, Bifrost White और Phantom Black कलर ऑप्शन में आता है Redmi 10 Prime फोन

Redmi 10 Prime स्मार्टफोन को भारत में Xiaomi की Redmi सीरीज़ के लेटेस्ट मॉडल के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। नया रेडमी फोन मौजूदा Redmi 9 Prime स्मार्टफोन के अपग्रेड के रूप में लॉन्च किया गया है, जो कि पिछले साल अगस्त महीने में लॉन्च हुआ था। यह फोन होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन, अपग्रेडिड क्वाड रियर कैमरा सेटअप जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है और मीडियाटेक हीलियो जी88 प्रोसेसर से लैस है। रेडमी 10 प्राइम फोन में 90 हर्ट्ज़़ का डिस्प्ले और डुअल स्टीरियो स्पीकर भी दिया गया है, जो कि पिछले साल के मॉडल के रूप में अपग्रेड है। नया स्मार्टफोन Redmi 10 स्मार्टफोन का बदला हुआ अवतार है, जिसे कंपनी ने पिछले महीने ग्लोबली लॉन्च किया था।
 

Redmi 10 Prime price in India, availability details

Redmi 10 Prime स्मार्टफोन की कीमत 12,499 रुपये सेट की गई है, जो कि 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत है। इसके अलावा, फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 14,499 रुपये है। रेडमी 10 प्राइम फोन Astral White, Bifrost White और Phantom Black कलर ऑप्शन में आता है, जिसकी सेल 7 सितंबर से Amazon, Mi.com, Mi Home stores, Mi Studios और प्रमुख रीटेलर स्टोर्स पर शुरू होगी। इस फोन पर HDFC Bank कार्ड या फिर ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 740 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट प्राप्त होगा।  
Advertisement

गौरतलब है कि Redmi 10 के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 179 डॉलर (लगभग 13,300 रुपये) थी। वहीं, Redmi 9 Prime स्मार्टफोन को 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया गया था, जो कि फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत है।
 

Redmi 10 Prime specifications

डुअल सिम रेडमी 10 प्राइम Android 11 पर आधारित MIUI 12.5 चलाता है। फोन में 6.5 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट दिया गया है जो कि कॉन्टेंट फ्रेम के अनुसार 45Hz, 60Hz और 90Hz के बीच बदलता है। साथ ही इसमें 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन मिलता है। इसके अलावा, रेडमी 10 प्राइम फोन MediaTek Helio G88 प्रोसेसर से लैस है जिसके साथ ARM Mali-G52 MC2 GPU और 6GB तक LPDDR4x रैम मौजूद है। फोन में 2 जीबी तक की अतिरिक्त रैम प्राप्त होगी।  
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और मैक्रो और डेप्थ के लिए दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर भी मिलते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8 मेगापिक्सेल सेंसर दिया गया है। फोन के रियर कैमरा सेटअप में फुल-एचडी (1080p) वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट, 120fps फ्रेम रेट पर एचडी (720p) स्लो-मोशन सपोर्ट आदि मिलता है।

फोन में 128 जीबी तक स्टोरेज मौजूद है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, इन्फ्रारेड (आईआर) ब्लास्टर, एफएम रेडियो, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, मैग्नेटोमीटर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
Advertisement

फोन में 6,000 एमएएच की बैटरी मौजूद है, जिसके साथ 10 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 9 वॉट रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। फोन का डायमेंशन 161.95x75.57x9.56mm और 192 ग्राम है।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 90Hz refresh rate display
  • Good battery life
  • Decent performance
  • Bad
  • Average cameras
  • Preinstalled apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी88

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1648 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Decent performance
  • Bad
  • Average camera performance
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी80

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  2. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  3. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  4. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  5. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  6. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  7. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  8. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  9. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  10. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.