50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला Redmi 10 2022 आया Xiaomi वेबसाइट पर नजर, लॉन्च से पहले फीचर्स का खुलासा

Redmi 10 2022 में 50 मेगापिक्सल का क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं Redmi 10 2022 में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो कि सेंट्रल पंच होल में सेट है।

विज्ञापन
सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 1 अगस्त 2022 10:09 IST
ख़ास बातें
  • Redmi ने Redmi 10A Sport को गुरुवार को भारत में लॉन्च किया गया।
  • Xiaomi India लिस्टिंग को टिपस्टर मुकुल शर्मा (@stufflistings) ने देखा था।
  • Redmi 10 2022 में 6.5 इंच की फुल HD+ Dot डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Xiaomi

Redmi ने Redmi 10A Sport को गुरुवार को भारत में लॉन्च किया गया। अब यह अनुमान लगाया जा रहा है कि Xiaomi देश में एक और Redmi- ब्रांडेड स्मार्टफोन तो ला सकता है। एक लोकप्रिय टिपस्टर ने Xiaomi India साइट पर लिस्टेड Redmi 10 2022 फोन को देखा। लिस्टिंग इस फोन के किसी भी स्पेसिफिकेशंस को जाहिर नहीं करता है। चीनी टेक दिग्गज ने इस फोन को इस साल के शुरू में फरवरी में ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया था। Redmi 10 2022 एक किफायती स्मार्टफोन है जो MediaTek Helio G88 SoC पर काम करता है।

Redmi 10 2022 की कथित Xiaomi India लिस्टिंग को टिपस्टर मुकुल शर्मा (@stufflistings) ने देखा था। जैसा कि पहले ही बताया गया है कि लिस्टिंग भारत में इस स्मार्टफोन के किसी भी स्पेसिफिकेशंस या अनुमानित लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं करती है। आपको बता दें कि Redmi 10 2022 को फरवरी में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्मार्टफोन Carbon Grey, Pebble White और Sea Blue कलर्स में उपलब्ध है। यह एक बजट स्मार्टफोन है जो 4GB RAM + 64GB स्टोरेज और 4GB RAM + 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन ऑप्शन में है।
Advertisement
 

Redmi 10 2022 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात करें तो ग्लोबली लॉन्च Redmi 10 2022 में 6.5 इंच की फुल HD+ Dot डिस्प्ले दी गई है जो कि 90Hz तक एडेप्टिव रिफ्रेश को सपोर्ट करती है। इस डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्शन दिया गया है। प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G88 के साथ Mali-G52 GPU दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 11 पर बेस्ड MIUI 12.5 पर काम करता है।

कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं Redmi 10 2022 में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो कि सेंट्रल पंच होल में सेट है। ये दोनों ही कैमरा 30fps पर फुल एचडी वीडियो को सपोर्ट करते हैं।
Advertisement

बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और 9W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 2.4GHz + 5GHz ड्यूल बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ v5.1 वायरलेस कनेक्टिविटी, ड्यूल स्पीकर और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi 10 2022, Redmi 10A Sport, Xiaomi Smartphone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.