REDMAGIC 10 Pro फोन 24GB रैम, 7050mAh बैटरी जैसे फीचर्स के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें कीमत

फोन में 7050mAh की बैटरी दी गई है और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2024 11:27 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 24GB तक रैम का सपोर्ट दिया गया है
  • फोन में 6.85 इंच 1.5K डिस्प्ले 144Hz का रिफ्रेश रेट के साथ है।
  • सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट का सपोर्ट है।

REDMAGIC 10 Pro में 6.85 इंच 1.5K 144Hz डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Red Magic

REDMAGIC 10 Pro को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है। फोन इससे पहले चीन में लॉन्च किया गया था। ग्लोबल वेरिएंट में 6.85 इंच 1.5K डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट है और 960Hz टच सैम्पलिंग रेट है। फोन में 24GB तक रैम का सपोर्ट दिया गया है और 1TB तक स्टोरेज मिल जाती है। यह लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस है। फोन में 7050mAh की बैटरी दी गई है और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है। आइए जानते हैं ग्लोबल वेरिएंट के स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में सभी डिटेल।
 

REDMAGIC 10 Pro global variant price

REDMAGIC 10 Pro के शुरुआती 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत $649 (लगभग Rs. 54,950) है। फोन का 16GB+512GB वेरिएंट $799 (Rs. 67,650) में आता है। वहीं, टॉप एंड वेरिएंट 24GB+1TB कंफिग्रेशन में $999 (लगभग Rs. 84,585) में आता है। फोन को कंपनी ने Shadow, Moonlight, और Dusk शेड्स में लॉन्च किया है। यह कंपनी की ग्लोबल ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। 
 

REDMAGIC 10 Pro Specifications

REDMAGIC 10 Pro के ग्लोबल वर्जन में कंपनी स्पेसिफिकेशंस में खास बदलाव नहीं किया है। लेकिन कुछ जगह पर हल्का अंतर देखने को मिलता है। REDMAGIC 10 Pro फोन 6.85 इंच 1.5K डिस्प्ले से लैस है। यह OLED BOE Q9+ डिस्प्ले है जिसमें 2688×1216 पिक्सल रिजॉल्यूशन का सपोर्ट मिलता है। फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है और 960Hz टच सैम्पलिंग रेट है।

फोन में ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलता है जो 3nm प्रोसेसिंग तकनीक पर बेस्ड है। साथ में फोन Adreno 830 GPU से लैस है जो कि ग्राफिक्स प्रोसेसिंग का भार संभालता है। मैमोरी की बात करें तो REDMAGIC 10 Pro में 12GB, 16GB, और 24GB रैम वेरिएंट्स मिलते हैं जिनके साथ में 256GB, 512GB, या 1TB(UFS 4.0) स्टोरेज का ऑप्शन मिल जाता है। फोन Android 15 बेस्ड REDMAGIC OS 10 की स्किन पर रन करता है। 
Advertisement

कैमरा की बात करें तो इसमें रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। मेन लेंस 50MP का OmniVision OV50E40 सेंसर है। दूसरा कैमरा 50MP का 120 डिग्री OmniVision OV50D अल्ट्रावाइड सेंसर है। तीसरा कैमरा 2MP का मैक्रो सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 16MP का OmniVision OV16A1Q सेंसर दिया गया है। यह अंडरडिस्प्ले कैमरा है।  

सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट का सपोर्ट है। इसके अलावा फोन में इंफ्रारेड सेंसर भी दिया गया है। इसमें 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया गया है। डुअल स्पीकर्स का साउंड सपोर्ट इसमें मिल जाता इसमें 7050mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ में 100W चार्जिंग का सपोर्ट है। चाइनीज वेरिएंट में कंपनी ने 120W चार्जिंग दी है। फोन के डाइमेंशन 163.42×76.14×8.9mm और वजन 229g है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.