18GB RAM और 135W फास्ट चार्जिंग वाला Nubia Red Magic 7 Pro होगा 12 अप्रैल को लॉन्च

Nubia ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर ऐलान किया है कि Red Magic 7 Pro ग्लोबल लॉन्च इवेंट 12 अप्रैल को सुबह 8 बजे ईएसटी (शाम 5:30 बजे IST) शुरू होगा।

विज्ञापन
सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2022 09:22 IST
ख़ास बातें
  • Nubia Red Magic 7 Pro गेमिंग स्मार्टफोन 12 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है।
  • इस स्मार्टफोन में 18GB RAM और 135W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
  • नूबिया रेड मैजिक 7 प्रो चीन में पहले ही एंट्री कर चुका है।

Red Magic 7 Pro को 12 अप्रैल को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा।

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Nubia ने इस साल की शुरुआत में फरवरी में गेमिंग स्मार्टफोन्स की फ्लैगशिप सीरीज में Red Magic 7 और Red Magic 7 Pro लॉन्च किए थे। इन स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 1 SoC प्रोसेसर के साथ हाई-एंड स्पेसिफिकेशन हैं। बेस मॉडल ने मार्च में ग्लोबल मार्केट में एंट्री की है और Red Magic 7 Pro की लॉन्चिंग ग्लोबल लॉन्च इवेंट के जरिए 12 अप्रैल को होगी। ये दोनों स्मार्टफोन चीन में पहले ही अपनी एंट्री कर चुके हैं। Red Magic 7 Pro में फास्टर रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और बेस वेरिएंट से अलग Red Core 1 डेडिकेटेड गेमिंग चिप है।
 

12 अप्रैल को होगा लॉन्च


Nubia ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर ऐलान किया है कि Red Magic 7 Pro ग्लोबल लॉन्च इवेंट 12 अप्रैल को सुबह 8 बजे ईएसटी (शाम 5:30 बजे IST) शुरू होगा।
 

Nubia Red Magic 7 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन


जैसा कि पहले ही बताया गया है कि Red Magic 7 और Redmi Magic 7 Pro दोनों ही स्मार्टफोन चीन में फरवरी में लॉन्च किए जा चुके हैं। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Nubia Red Magic 7 Pro में Android 12 पर बेस्ड Red Magic 5.0 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें 6.8 इंच की AMOLED फुल एचडी+ डिस्प्ले दी गई है जो कि 960Hz सैंपलिंग रेट और 120Hz रिफ्रेश रेट प्रदान करती है। प्रोसेसर के लिए इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 1 SoC के साथ Red Core 1 चिप दी गई है। इस गेमिंग चिप को बेहतर शोल्डर ट्रिगर, लो रिस्पॉन्स रेट (7.4ms), साउंड, वाइब्रेशन और लाइट इफेक्ट जैसे टास्क मैनेज करने के लिए प्रोग्राम किया गया है।
Advertisement

इस स्मार्टफोन में RGB फैन के साथ ICE 9.0 कूलिंग सिस्टम, डबल एयर इनलेट डिजाइन के साथ 'कैन्यन एयर डक्ट', फ्रंट मेटल हीट सिंक और VC कूलिंग है। कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में एक अंडर स्क्रीन 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 135W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5000mAh की बैटरी है। स्टोरेज की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 18GB तक LPDDR5 RAM और 1TB तक UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1,080x2,400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4,500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1,080x2,400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Red Magic 7 Pro, Red Magic 7, Gaming Smartphone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.