Realme XT में है स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 4,000 एमएएच बैटरी

Realme XT के इवेंट की तस्वीरों से पता चला है कि रियलमी ब्रांड का अगला फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 28 अगस्त 2019 14:57 IST
ख़ास बातें
  • 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा रियलमी एक्सटी में
  • रियलमी एक्सटी 4,000 एमएएच की बैटरी से है लैस
  • Realme XT की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है

Realme XT को जल्द लॉन्च होना है भारत में

Realme XT के स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं, वो भी आधिकारिक तौर पर पेश किए जाने से पहले। खबर है कि कंपनी ने चीन में चुनिंदा मीडिया हाउस के लिए एक इवेंट आयोजित किया था जहां पर रियलमी एक्सटी स्मार्टफोन पर चर्चा हुई। अब स्मार्टफोन के आधिकारिक फीचर्स और स्पेसिफिकेशन वीबो पर सार्वजनिक हुए हैं। Realme ने अभी रियलमी एक्सटी को भारत में लॉन्च करने की तारीख का ऐलान नहीं किया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि रियलमी एक्सटी को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। इसका टीज़र रियलमी 5 के लॉन्च इवेंट में ही ज़ारी किया गया था। रियलमी एक्सटी के चाइना इवेंट से भी खुलासा हुआ कि फोन सिर्फ भारत में लॉन्च होगा, चीन में नहीं।

कई वेबसाइट पर द्वारा साझा किए गए रियलमी एक्सटी के इवेंट की तस्वीरों से पता चला है कि रियलमी ब्रांड का अगला फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इस फोन के तीन स्टोरेज वेरिएंट होंगे- 4 जीबी + 64 जीबी, 6 जीबी + 64 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी। फोन में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड स्क्रीन होगा, वाटरड्रॉप नॉच के साथ। फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी होगी जो 20 वॉट की VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।


अब बात कैमरा सेटअप की। रियलमी एक्सटी चार रियर कैमरों के साथ आएगा। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ। इसके साथ एफ/ 2.25 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा होगा। दोनों ही 2 मेगापिक्सल के कैमरे का अपर्चर एफ/ 2.4 होगा। फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है।
Advertisement

अभी सिर्फ पर्ल ब्लू कलर वेरिएंट का खुलासा हुआ है। कंपनी सिल्वर विंग व्हाइट वेरिएंट भी ला सकती है। फोन में एंड्रॉयड 9 पाई में कलरओएस 6 पर चलेगा।

फिलहाल रियलमी एक्सटी की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। कंपनी ने सिर्फ इतना बताया कि Realme XT की बिक्री अगले महीने शुरू होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme XT, Realme XT specifications, Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.