Realme XT होगा रियलमी का पहला 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन

Realme XT: दावा है कि रियलमी एक्सटी अपने प्राइस सेगमेंट में पूरी तरह से एक्सपर्ट होगा। इस फोन के लॉन्च की तारीख के बारे में तो कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन इसे सितंबर महीने के अंत तक पेश किए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 21 अगस्त 2019 09:54 IST
ख़ास बातें
  • Realme XT में चार रियर कैमरे होंगे
  • रियलमी एक्सटी होगा कंपनी का पहला 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन
  • शाओमी और सैमसंग भी 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन पर काम कर रहे हैं

Realme XT होगा रियलमी का पहला 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन

रियलमी ब्रांड के 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन को Realme XT के नाम से जाना जाएगा। यह जानकारी रियलमी इंडिया के सीईओ माधव शेठ ने रियलमी 5 सीरीज़ के लॉन्च इवेंट में दी। कंपनी ने इस महीने ही बताया था कि रियलमी ब्रांड का यह फोन Samsung के ISOCELL Bright GW1 सेंसर के साथ आएगा। उस वक्त फोन के नाम का खुलासा नहीं हुआ था। Realme XT नाम का खुलासा करने के साथ मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित इवेंट में कंपनी ने रियलमी बड्स 2 को भी पेश किया। इसकी कीमत 599 रुपये है। साथ में रियलमी 5 और रियलमी 5 प्रो से भी पर्दा उठाया गया। कंपनी ने यह भी बताया कि रियलमी 5 सीरीज़ के दोनों फोन कुछ नए सॉफ्टवेयर फीचर के साथ आएंगे। इन्हें बाद में पुराने रियलमी फोन का भी हिस्सा बनाया जाएगा।

माधव शेठ ने बताया कि रियलमी एक्सटी अपने प्राइस सेगमेंट में पूरी तरह से एक्सपर्ट होगा। इस फोन के लॉन्च की तारीख के बारे में तो कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन इसे सितंबर महीने के अंत तक पेश किए जाने की उम्मीद है।
Advertisement

Realme ने पहले ही बताया है कि रियलमी एक्सटी में चार रियर कैमरे होंगे। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा। कंपनी सैमसंग का ISOCELL Bright GW1 सेंसर इस्तेमाल करेगी। पहले यह भी दावा किया गया था कि 64 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आने वाले फोन को दिवाली से पहले भारतीय मार्केट में उपलब्ध करा दिया जाएगा।

रियलमी एक्सटी के अहम स्पेसिफिकेशन को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। रियलमी के अलावा शाओमी और सैमसंग भी 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन पर काम कर रहे हैं।
Advertisement

रियलमी 5 सीरीज़ के लॉन्च इवेंट में कंपनी ने 599 रुपये वाले रियलमी बड्स 2 से भी पर्दा उठाया। इसकी बिक्री 4 सितंबर से शुरू होगी। 20 अगस्त को आयोजित इवेंट Realme 5 और Realme 5 Pro के नाम रहा। चार रियर कैमरों वाले रियलमी 5 की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है, जबकि रियलमी 5 प्रो का सबसे सस्ता वेरिएंट 13,999 रुपये का है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme XT, Realme, Madhav Sheth
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.