Realme XT 730G से उठा पर्दा, इसमें भी है 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा

Realme XT 730G: रियलमी एक्सटी 730जी में हाइपरबोला 3डी ग्लास डिज़ाइन होगा रियलमी एक्सटी की तरह। इसमें भी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 13 सितंबर 2019 18:37 IST
ख़ास बातें
  • Realme XT 730G के सभी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया गया है
  • 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है रियलमी एक्सटी 730जी
  • रियलमी एक्सटी 730जी भी होगा चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन

Realme XT 730G: रियलमी एक्सटी 730जी लॉन्च, इसमें भी है 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा

Realme XT 730G: रियलमी एक्सटी 730जी को भारत में दिसंबर में लॉन्च किया जाएगा। यह जानकारी रियलमी इंडिया के सीईओ माधव शेठ ने दी। कंपनी का दावा है कि इस फोन के ज़रिए वह गेमिंग के दीवानों को लुभाना चाहती है। नाम से ही साफ है कि रियलमी एक्सटी 730जी हाल ही में लॉन्च किए गए रियलमी एक्सटी स्मार्टफोन का वेरिएंट होगा। नए हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर होगा। कंपनी ने अभी इस फोन की रिलीज तारीख और कीमत के बारे में कुछ नहीं बताया है। हालांकि, इस स्मार्टफोन के कई स्पेसिफिकेशन Realme XT से मेल खाते हैं।
 

Realme XT 730G Specifications

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी के मुताबिक, रियलमी एक्सटी 730जी में हाइपरबोला 3डी ग्लास डिज़ाइन होगा रियलमी एक्सटी की तरह। इसमें भी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ। हमने आपको पहले ही बताया है कि फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर के साथ 4,000 एमएएच की बैटरी होगी। बैटरी 30 वॉट वूक फ्लैश चार्ज को सपोर्ट केरगी। बता दें कि रियलमी एक्सटी में 20 वॉट की फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट है।

इसके अलावा Realme ने बताया है कि एक्सटी 730जी मॉडल में 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ चार रियर कैमरे होंगे। कंपनी ने बाकी तीन सेंसर्स के बारे में कुछ नहीं बताया है। उम्मीद है कि ये रियलमी एक्सटी वाले ही होंगे।

रियलमी एक्सटी 730जी के अन्य स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, माना जा रहा है कि यह फोन चीनी सर्टिफिकेशन टीना पर RMX1991 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया हैंडसेट ही है।
Advertisement

TENAA लिस्टिंग के मुताबिक, Realme RMX1991 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर चलेगा। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले होगा। हैंडसेट में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर दिया गया है। यह 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है। फोन 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेगा। Realme स्मार्टफोन को 64 मेगापिक्सल रियर कैमरे, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर के साथ लिस्ट किया गया है। फोन में फ्रंट पैनल पर वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। स्मार्टफोन को 3,920 एमएएच की बैटरी के साथ लिस्ट किया गया है।

रियलमी ने शुक्रवार को भारतीय मार्केट में रियलमी एक्सटी को 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया। इसके साथ रियलमी के पहले पावर बैंक और रियलमी बड्स वायरलेस को मार्केट में उतारा गया है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.