स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस हो सकती है Realme X9 फ्लैगशिप सीरीज!

Realme X9 सीरीज Realme X7 सीरीज की सक्सेसर होगी जिसे पिछले साल सितम्बर महीने में लॉन्च किया गया था। इस सीरीज को कंपनी ने भारत में इस साल फरवरी महीने में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 7 जून 2021 16:43 IST
ख़ास बातें
  • भारत में इस साल फरवरी महीने में लॉन्च हुई थी Realme X7 सीरीज
  • Realme X7 सीरीज की तरह Realme X9 सीरीज में लॉन्च होंगे दो स्मार्टफोन
  • Realme X9 सीरीज में Android 11 का सपोर्ट बताया जा रहा है

Realme X9 Pro में Realme X7 Pro जैसी डिस्प्ले देखने को मिल सकती है जैसी कि ऊपर फोटो में दिखाई गई है।

Realme की ओर से Realme X9 और Realme X9 Pro अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन हो सकते हैं। ताजा लीक्स में सामने आया है कि इनमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778 चिपसेट हो सकता है। मॉडल नम्बर RMX3366 के साथ TENAA पर रियलमी का एक फोन देखा गया है और इसे Realme X9 Pro बताया जा रहा है। स्पेसिफिकेशन के साथ ही इसकी कीमत भी लीक हो गई बताई जा रही है लेकिन अभी यह सामने नहीं आ सकी है। 

Realme X9 सीरीज Realme X7 सीरीज की सक्सेसर होगी जिसे पिछले साल सितम्बर महीने में लॉन्च किया गया था। इस सीरीज को कंपनी ने भारत में इस साल फरवरी महीने में लॉन्च किया गया था। Realme X7 सीरीज की तरह ही Realme X9 सीरीज भी दो स्मार्टफोन Realme X9 और Realme X9 Pro के साथ उतारी जाएगी। Weibo के लेटेस्ट लीक में सामने आया है कि Realme X9 में Snapdragon 778G SoC होगा जबकि इसके प्रो वेरिएंट में Snapdragon 870 SoC प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। टिप्स्टर के मुताबिक इसकी कीमत CNY 2,000 (लगभग 22,800 रुपये) से शुरू हो सकती है। वहीं Realme X9 Pro की कीमत CNY 2,500 (लगभग 28,500 रुपये) हो सकती है। 
Advertisement

अन्य टिप्स्टर, जो कि उपनाम Digital Chat Station (संवादित) से है, ने वीबो पर एक पोस्ट शेयर की है जो कि रियलमी के मॉडल नम्बर RMX3366 के लिए TENAA पर दिखाई दे रही लिस्टिंग कही जा रही है। इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस ओएलईडी डिस्प्ले हो सकती है। लिस्टिंग में फोन के अंदर 2,200mAh का ड्यूल बैटरी सेटअप बताया गया है। जिससे कि इसकी कुल क्षमता 4,400mAh या 4,500mAh हो जाती है। फोन में 5जी स्पोर्ट होगा और यह Android 11 पर आधारित होगा। इसका आकार 159.9x72.5x8mm हो सकता है। इसके अतिरिक्त एक अन्य टिप्स्टर ने एक कमेंट में शेयर किया है कि Realme X9 Pro में 120Hz के साथ कर्व्ड डिस्पले हो सकता है।

हालांकि कंपनी की ओर से इस सीरीज के बारे में लॉन्च को लेकर कोई अधिकारिक घोषणा की गई है। मगर इसके बारे में सामने आ रहे लीक से काफी हद तक स्पष्ट हो जाता है कि रियलमी की यह स्मार्टफोन सीरीज जल्द ही लॉन्च हो सकती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  3. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  5. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  4. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  5. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  6. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  7. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  8. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  9. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  10. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.