4,200mAh बैटरी और 6.4 इंच एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएगा Realme X9!

Realme X9 की लिस्टिंग से इशारा मिलता है कि यह फोन 6.43 इंच एमोलेड डिस्प्ले से लैस होगा और इसमें 4,200 एमएएच की बैटरी मौजूद होगी। फोन का डायमेंशन

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 12 जुलाई 2021 18:28 IST
ख़ास बातें
  • Realme X9 का मॉडल नंबर RMX3361 हो सकता है
  • Realme X9 Pro का मॉडल नंबर RMX3381 और RMX3366 हो सकता है
  • रियलमी एक्स9 प्रो फोन स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस हो सकता है
Realme X9 सीरीज़ कथित रूप से चीन की TENAA और 3C वेबसाइट के साथ-साथ रूस की EEC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। मॉडल नंबर RMX3361 को लेकर माना जा रहा है कि यह वनीला Realme X9 स्मार्टफोन हो सकता है। यह फोन कथित रूप से TENAA और 3C वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है, जिससे इस फोन के जल्द होने के संकेत मिलते हैं। लिस्टिंग में फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन का भी इशारा मिलता है, जिसमें फोन का डिस्प्ले साइज़, बैटरी क्षमता और डायमेंशन शामिल है। रियलमी एक्स9 प्रो को लेकर कहा जा रहा है कि यह रूस की EEC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर RMX3381 के साथ स्पॉट किया गया है।

पुरानी लीक्स के मुताबिक, कंपनी Realme X9 सीरीज़ फोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। मॉडल नंबर RMX3361 को लेकर माना जा रहा है कि यह रियलमी एक्स9 सीरीज़ का हिस्सा हो सकता है, जो कि कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है। Gizmochina की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, TENAA और 3C वेबसाइट पर मॉडल नंबर RMX3361 लिस्ट हुआ है। कहा जा रहा है कि यह डिवाइस Realme X9 हो सकता है। लिस्टिंग से इशारा मिलता है कि यह फोन 6.43 इंच एमोलेड डिस्प्ले से लैस होगा और इसमें 4,200 एमएएच की बैटरी मौजूद होगी। फोन का डायमेंशन 159.2x73.5x8.0mm होगा।

वहीं, दूसरी ओर मॉडल नंबर RMX3381 को लेकर कहा जा रहा है कि यह Realme X9 Pro स्मार्टफोन हो सकता है, जो कि कथित रूप से रूस की EEC  सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हो चुका है। लेकिन इससे पहले यह मोनिकर मॉडल नंबर RMX3366 के साथ भी लिस्ट हो चुका है, जिसको लेकर माना जा सकता है कि यह इस मॉडल का अलग वेरिएंट हो सकता है।

पुरानी लीक्स से इशारा मिला है कि RMX3366 मॉडल नंबर वाला रियलमी फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस होगा। इस फोन में 12 जीबी रैम दी जा सकती है और यह फोन एंड्रॉयड 11 के साथ दस्तक दे सकता है। अन्य रिपोर्ट्स में उल्लेख किया गया है कि रियलमी एक्स9 प्रो फोन में 6.55 इंच सैमसंग ई3 सुपर एमोलेड डिस्प्ले, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद होगा। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 प्राइमरी कैमरा, 16 मेगापिक्सल का Sony IMX481 सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर शामिल होगा। इस फोन में 32 मेगापिक्सल का Sony IMX616 कैमरा दिया जा सकता है। फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की होगी।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme X9, Realme X9 Series, Realme X9 Pro, Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.