Realme X7 Pro के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक, डिज़ाइन की भी मिली झलक

Realme X7 Pro की JD.com लिस्टिंग से पता चला है कि यह फोन 120 हर्ट्ज़ एमोलेड स्क्रीन के साथ आएगा और इसका वज़न 175 ग्राम होगा। लिस्टिंग से एक बार फिर 1200 निट्स ब्राइटनेस डिस्प्ले की जानकारी मिली है।

Realme X7 Pro के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक, डिज़ाइन की भी मिली झलक
ख़ास बातें
  • रियलमी एक्स7 प्रो में 6.55 इंच डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद
  • Realme X7 Pro में 4,500 एमएएच की डुअल-सेल बैटरी दी जाएगी
  • Realme X7 Pro का व्हाइट ग्रेडिएंट विकल्प होना तय
विज्ञापन
Realme X7 और Realme X7 Pro स्मार्टफोन को 1 सितंबर को लॉन्च किया जाना है। लॉन्च से पहले रियलमी एक्स7 प्रो की लिस्टिंग चीनी ई-रिटेलर वेबसाइट JD.com पर लाइव हो गई है। लिस्टिंग से इस फोन के कई अहम स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन की ओर इशारा मिलता है। बता दें कि रियलमी एक्स7 प्रो होल-पंच डिस्प्ले के साथ आएगा। सेल्फी कटआउट को बायीं तरफ टॉप पर जगह मिलेगी। फोन को 175 ग्राम वज़न के साथ लिस्ट किया गया है।

Realme X7 Pro की JD.com लिस्टिंग से पता चला है कि यह फोन 120 हर्ट्ज़ एमोलेड स्क्रीन के साथ आएगा और इसका वज़न 175 ग्राम होगा। लिस्टिंग से एक बार फिर 1200 निट्स ब्राइटनेस डिस्प्ले की जानकारी मिली है। इसका टीज़र पहले भी ज़ारी हो चुका है। गौर करने वाली बात है कि इस लिस्टिंग से सभी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं हुआ है। उम्मीद है कि 1 सितंबर को फोन लॉन्च के साथ यह भी सार्वजनिक हो जाएगा। रियलमी एक्स7 प्रो की कुछ तस्वीरें भी ई-कॉमर्स साइट पर लाइव हैं। इनमें फोन का व्हाइट ग्रेडिएंट विकल्प नज़र आ रहा है। लेकिन आने वाले समय में और वेरिएंट से पर्दा उठ सकता है।
 
realme

रियर पैनल दिखने में अब तक ज़ारी हुए टीज़र से पूरी तरह मेल खाता है। पिछले हिस्से पर क्वाड कैमरा सेटअप है जिन्हें एक वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल में जगह मिली है। तीन सेंसर्स एक लाइन में हैं और चौथा बगल में। ‘64-MP quad camera' कैमरा मॉड्यूल में लिखा हुआ है। यानी फोन का प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का ही होने वाला है। इसके अलावा रियलमी एक्स7 प्रो होल-पंच डिस्प्ले के साथ आएगा। कटआउट बायीं तरफ टॉप में मौज़ूद है। निचले हिस्से पर बॉर्डर बेहद ही पतले हैं।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, रियलमी एक्स7 प्रो में 6.55 इंच (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले होगा। इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000+ प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। हैंडसेट में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दिए जाने की खबर है। क्वाड कैमरा सेटअप में एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर्स होंगे। इनके अलावा 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा तो होगा ही। होल-पंच कटआउट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा होने की उम्मीद है। जानकारी मिली है कि Realme X7 Pro में 4,500 एमएएच की डुअल-सेल बैटरी दी जाएगी जो 65 वॉट SuperDart Flash Charge को सपोर्ट करेगी।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  2. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
  3. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  4. Apple Pay ने रुलाया, हजारों यूजर्स का फूटा गुस्सा
  5. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  6. HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!
  7. 12 हजार सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला Oppo फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. देश में FASTag यूजर्स की संख्या 6.20 करोड़ से ज्यादा, बैरियर-फ्री टोलिंग के लॉन्च की तैयारी
  9. Redmi K100 Pro Max में मिलेगा 6.9 इंच OLED डिस्प्ले, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 3D कर्व्ड डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »