MediaTek Dimensity 1200 प्रोसेसर से लैस होगा Realme X7 Max 5G, भारत में जल्द होगा लॉन्च

Realme website की माइक्रोसाइट पर यह कन्फर्म कर दिया गया है कि इस फोन में MediaTek Dimensity 1200 SoC प्रोसेसर होगा और यह भारत में इस प्रोसेसर वाला पहला फोन होगा।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 21 मई 2021 11:40 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT Neo का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है Realme X7 Max 5G
  • MediaTek Dimensity 1200 चिप वाला भारत का पहला फोन होगा Realme X7 Max 5G
  • फोन में हो सकता है 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

रियलमी इंडिया और यूरोप के सीईओ माधव सेठ ने शेयर की फोन की रियर पैनल की फोटो

Realme X7 Max 5G भारत में इसके लॉन्च से पहले टीज कर दिया गया है। कंपनी ने इसके लिए समर्पित माइक्रोसाइट भी बनाई है जिसमें बताया गया है कि यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 1200 SoC से लैस देश में पहला स्मार्टफोन होगा। जल्द ही यह फोन अब लॉन्च हो सकता है क्योंकि कंपनी ने इसे ऑनलाइन टीज करना शुरू कर दिया है। कोविड-19 महामारी के कारण इसका लॉन्च लम्बित हो गया था।

Realme website की माइक्रोसाइट पर यह कन्फर्म कर दिया गया है कि इस फोन में MediaTek Dimensity 1200 SoC प्रोसेसर होगा और यह भारत में इस प्रोसेसर वाला पहला फोन होगा। रियलमी ने इसका AnTuTu बेंचमार्क स्कोर भी पोस्ट किया है जो कि 700,600 से अधिक है। माइक्रोसाइट पर यह भी बताया गया है कि रियलमी ने Asphalt 9 Legends रेसिंग गेम के साथ साझेदारी की है। हालांकि अभी इस साझेदारी की विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। साइट पर यह भी बताया गया है कि इस स्मार्टफोन में 5जी सिम के 2 स्लॉट होंगे।

रियलमी इंडिया और यूरोप के सीईओ माधव सेठ ने ट्वीट में फोन के बैकसाइड पैनल की फोटो शेयर की है। इसमें देखा जा सकता है कि फोन का डिजाइन मार्च महीने में लॉन्च हुए Realme GT Neo के ही समान है। फोटो में देखा जा सकता है कि पीछे की ओर फोन पर “Realme”  और “Dare to Leap” भी लिखा हुआ है। पैनल ब्लूईश-पर्पल ग्रेडिएंट फिनिश के साथ है।

यदि Realme X7 Max 5G, Realme GT Neo का ही रिब्रांडेड वर्जन हुआ तो इस फोन में 6.43 इंच की सैमसंग सुपर एमोलेड फुल एचडी प्लस डिस्पले हो सकती है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। फोन के MediaTek Dimensity 1200 SoC को 12 जीबी रैम के साथ पेअर किया जा सकता है। इसमें 256 जीबी की ऑनबोर्ड स्टोरेज देखने को मिल सकती है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढाया जा सकेगा। फोन में 4,500mAh की बैटरी और 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। चूंकि कंपनी की ओर अभी तक इसकी स्पेसिफिकेशन्स को अधिकारिक रूप से घोषित नहीं किया गया है इसलिए इस जानकारी पर आंशिक विश्वास किया जा सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  4. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  8. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.