Realme X50t 5G होगा Realme का अगला दमदार फोन, गूगल प्ले लिस्टिंग हुई लीक

दावा किया गया है कि Realme X50t 5G का 't' 'Turbo' के लिए इस्तेमाल किया गया है, जिससे अनुमान लगाया गया है कि यह मौजूदा रियलमी एक्स50 5जी स्मार्टफोन से ज्यादा दमदार होगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 28 मई 2020 12:06 IST
ख़ास बातें
  • Realme X50t 5G गूगल प्ले सपोर्टेड डिवाइस में हुआ लिस्ट
  • मौजूदा Realme X50 5G से ज्यादा दमदार हो सकता है आगामी रियलमी फोन
  • नए रियलमी स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी करेगा सपोर्ट

Realme X50 5G स्मार्टफोन इस साल जनवरी में चीन में लॉन्च हुआ था

Realme X50t 5G स्मार्टफोन Realme X50 सीरीज़ का एक अलग स्मार्टफोन हो सकता है। रियलमी एक्स50टी 5जी नाम का मॉडल नंबर RMX2052 के साथ Google Play सपोर्टेड डिवाइस पर लिस्टेड देखा गया है। हालांकि इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में किसी प्रकार का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन जैसा कि इस कथित रियलमी एक्स50टी 5जी के नाम से ही समझ आता है कि इसमें 5जी सपोर्ट शामिल होगा।

MySmartPrice की रिपोर्ट के अनुसार, रियलमी फोन जिसका नाम Realme X50t 5G बताया गया है, वो मॉडल नंबर RMX2052 के साथ Google Play की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में देखा गया है। फोन के नाम और उसके मॉडल नंबर के अलावा किसी स्पेसिफिकेशन की जानकारी इस लिस्टिंग में नहीं दी गई है। रिपोर्ट में यह संकेत भी दिया गया है कि Realme X50t 5G में लगाया गया 't' 'Turbo' के लिए इस्तेमाल किया गया है, जिसका मतलब है कि रियलमी एक्स50टी 5जी स्मार्टफोन Realme X50 5G का एक ज्यादा दमदार वेरिएंट होगा।

रियलमी एक्स50 5जी की बात करें, तो यह स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर से लैस है और इससे ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 768जी को माना जाता है। रिपोर्ट के अनुसार, रियलमी एक्स50टी 5जी स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 768जी प्रोसेसर या फिर डायमंसिटी 1000 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। फिलहाल, रियलमी एक्स50टी 5जी के स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई साफ जानकारी उपलब्ध नहीं है और न ही कंपनी ने इस स्मार्टफोन से संबंधित कीमत, उपलब्धता व यहां तक कि इसकी मौजूदगी तक की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

याद दिला दें, रियलमी एक्स50 5जी स्मार्टफोन इस साल जनवरी में चीन में लॉन्च किया गया है, जिसका डिस्प्ले 6.57 इंच और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का है। इसके अलावा इसमें डुअल सेल्फी कैमरा होल-पंच के साथ डिज़ाइन किया गया है। इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज उपलब्ध है। वहीं, इसकी बैटरी 4,200 एमएएच की है, जिसमें 30 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.57 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme X50t 5G, Realme X50 5G
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  6. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  7. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  2. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  7. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.