Realme X50 और Realme X50 Youth Edition के स्पेसिफिकेशन लीक

Realme X50, Realme X50 Youth Edition: रियलमी का पहला 5जी स्मार्टफोन अगले कुछ हफ्तों में लॉन्च होने वाला है। जानें आगामी Realme फोन के बारे में।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 28 नवंबर 2019 15:29 IST

Realme X50 और Realme X50 Youth Edition के स्पेसिफिकेशन लीक

Realme X50, Realme X50 Youth Edition: रियलमी का पहला 5जी स्मार्टफोन अगले कुछ हफ्तों में लॉन्च होने वाला है। आधिकारिक लॉन्च से पहले आगामी रियलमी एक्स50 और रियलमी एक्स50 यूथ एडिशन फोन के कथित स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं। लीक हुई शीट से Realme X50 Youth Edition के स्पेसिफिकेशन भी लीक हो गए हैं। पहली बार रियलमी एक्स50 यूथ एडिशन के बारे में जानकारी सामने आई है।

आप लोगों की जानकारी के लिए Realme X50 और रियलमी एक्स50 यूथ एडिशन के कथित स्पेसिफिकेशन रियलमी फैन वियतनाम पेज़ के जरिए सामने आई हैं।
Advertisement
 

Realme X50 specifications (उम्मीद)

रियलमी फैन फेसबुक पेज के अनुसार, रियलमी एक्स50 में 6.44 इंच एमोलेड डिस्प्ले होगा, इसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ हो सकता  है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 735 प्रोसेसर (unannounced) के साथ 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज हो सकती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे, 60 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX686 कैमरा सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर ( एक मैक्रो और एक पोर्ट्रेट शॉट्स के लिए) हो सकते हैं।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप, 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 8 मेगापिक्सल वाइड-एंगल कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो वूक 4.0 फास्ट चार्ज और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट से लैस हो सकती है।
Advertisement
 

Realme X50 Youth Edition specifications (उम्मीद)

रियलमी एक्स50 यूथ एडिशन में 6.55 इंच एलसीडी पैनल दिया जा सकता है, इसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज़ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मीडियाटेक एमटी6885 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम, 128 जीबी तक स्टोरेज दी जा सकती है। फोन में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो वूक 4.0 फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आ सकती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो रियलमी एक्स50 यूथ एडिशन के बैक पैनल पर चार रियर कैमरे हैं, 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए जा सकते हैं। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.57 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6885 5जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

Android
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.