Realme X50 Pro 5G के 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के बारे में मिली जानकारी

Realme X50 Pro 5G का यह 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भारत में आएगा या नहीं, इस बारे में कंपनी का अधिकारिक बयान ज़ारी नहीं किया है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 9 मार्च 2020 16:07 IST
ख़ास बातें
  • 12 मार्च को चीन में लॉन्च होगा Realme X50 Pro 5G
  • रियलमी एक्स50 प्रो 5जी है भारत का पहला 5जी स्मार्टफोन
  • रियलमी एक्स50 प्रो 5जी के तीन वेरिएंट मिलते हैं मार्केट में

Realme X50 Pro 5G में है स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर

Realme जल्द ही अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप हैंडसेट Realme X50 Pro 5G का 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च कर सकती है। यह इस फोन का सबसे प्रीमियम वेरिएंट हो जाएगा। फिलहाल, रियलमी एक्स5 प्रो 5जी का सबसे प्रीमियम मॉडल 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। रियलमी एक्स50 प्रो 5जी के 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को TENAA सर्टिफिकेशन मिला है। यह इशारा है कि नए वेरिएंट पर काम चल रहा है। रियलमी एक्स50 प्रो 5जी भारत में तो लॉन्च हो चुका है। इसे 12 मार्च को चीन में लॉन्च किया जाना है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि लॉन्च के दिन इस नए वेरिएंट को भी पेश किया जाएगा। हालांकि, इस बारे में कोई बयान ज़ारी नहीं किया गया है। यह भी साफ नहीं है कि 512 जीबी वेरिएंट केवल चीनी मार्केट के लिए है या फिर इसे भारत भी लाया जाएगा।

TENAA की लिस्टिंग में केवल 512 जीबी स्टोरेज विकल्प के बारे में बताया गया है। रैम के विकल्प वहीं होंगे- 6 जीबी, 8 जीबी और 12 जीबी। संभावना है कि Realme X50 Pro 5G के 512 जीबी स्टोरेज को 12 जीबी रैम के साथ उतारा जाए। यही विकल्प Xiaomi के फ्लैगशिप हैंडसेट Mi 10 Pro के साथ भी उपलब्ध है। हालांकि, Realme ने अभी तक अधिकारिक रूप से रियलमी एक्स50 प्रो 5जी के 12 जीबी + 512 जीबी वेरिएंट को भारत में लाने के बसंब

 

Realme X50 Pro 5G price in India

रियलमी एक्स50 प्रो 5जी की कीमत 37,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज का है, जबकि 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 39,999 रुपये में बेचा जाएगा। स्मार्टफोन का सबसे प्रीमियम मॉडल 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इस वेरिएंट का दाम 44,999 रुपये है।
 

Realme X50 Pro 5G specifications

डुअल सिम रियलमी एक्स50 प्रो 5जी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित रियलमी यूआई पर चलता है। फोन में 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेस रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से लैस है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर, एड्रेनो 650 जीपीयू और 12 जीबी तक रैम दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर चार रियर कैमरे हैं। यहां पर 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल शूटर, 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा है। स्मार्टफोन डुअल सेल्फी कैमरे से लैस है। फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल का Sony IMX 616 सेंसर दिया गया है। इसके साथ जुगलबंदी में 8 मेगापिक्सल का कैमरा काम करेगा। यह अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ आता है।

Realme ने अपने इस फोन में 128 जीबी और 256 जीबी UFS 3.0+ स्टोरेज दी है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन की बैटरी 4,200 एमएएच की है और यह 65 वॉट सुपर डार्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Top-end Snapdragon 865 SoC
  • 5G ready
  • Impressive display and sound quality
  • Extremely quick charging
  • Great value for money
  • Bad
  • 4K video and Night Mode need improvements
  • Relatively heavy and slippery
  • No wireless charging or IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Play 11 Plus हुआ लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra में वेरिएबल अपार्चर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. Motorola Razr Fold जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh सिलिकॉन कार्बन बैटरी
  3. Honor Play 11 Plus हुआ लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. इन 5 AI टूल्स को यूज करना सीख गए, तो गूगल सर्च करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी!
  5. Apple का iPhone 17 बना इंटरनेशनल मार्केट में सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन
  6. Xiaomi Smart Band 10 Pro के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लेकर जानें सबकुछ
  7. भारत में स्पैम कॉल्स का कहर: 66% कॉल Spam, रोज 2-3 कॉल, दुनिया में 5वां स्थान!
  8. क्रिप्टो मार्केट में प्रॉफिट, Bitcoin ने पार किया 81,000 डॉलर का लेवल
  9. OnePlus Nord CE 6 Lite, Nord CE 6 भारत में 7 मई को होंगे लॉन्च, अभी से जानें सबकुछ
  10. फ्लाइट में गेमिंग-स्ट्रीमिंग सब होगा, इस एयरलाइन्स ने किया बड़ा ऐलान!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.