• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme X3 SuperZoom में होगा स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर और 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले, डिज़ाइन की मिली झलक

Realme X3 SuperZoom में होगा स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर और 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले, डिज़ाइन की मिली झलक

Realme X3 SuperZoom का डिजिटल लॉन्च इवेंट 26 मई को भारतीय समयानुसार 2 बजे शुरू होगा। यह लॉन्च इवेंट कंपनी के सोशल मीडिया चैनल्स जैसे ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब के साथ रियलमी.कॉम पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।

Realme X3 SuperZoom में होगा स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर और 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले, डिज़ाइन की मिली झलक

Realme X3 SuperZoom में मौजूद होगा डुअल फ्रंट कैमरा

ख़ास बातें
  • Realme X3 SuperZoom स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर से होगा लैस
  • रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम में फीचर होगा 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट
  • 26 मई को यूरोपियन इवेंट में लॉन्च होगा फोन
विज्ञापन
Realme X3 SuperZoom कंपनी का आगामी स्मार्टफोन है, और लॉन्च से पहले इसको लेकर खुलासा हुआ है कि यह स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर और 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के लैस होगा। आपको बता दें, यह फोन 26 मई को लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने यूरोपियन ट्विटर हैंडल पर रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम स्मार्टफोन को लेकर कुछ पोस्टर्स साझा किए गए हैं, जिसमें ऊपर दिए गए स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी गई है। इसके अलावा एक वीडियो भी सार्वजनिक हुआ है, जिससे स्मार्टफोन के डिज़ाइन से पर्दा उठा है। फोन से संबंधित कई लीक्स व टीज़र्स पहले भी सामने आ चुके हैं, लेकिन अब कंपनी ने लॉन्च से पहले इसकी कुछ जानकारियों का खुलासा खुद कर दिया है।
 

Realme X3 SuperZoom Specifications Revealed

Realme Europe के द्वारा ट्विटर पर साझा किए एक पोस्टर में स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर के साथ AnTuTu बेंचमार्क स्कोर 517,743 की मौजूदगी दिखी है। Realme X3 SuperZoom के दूसरे पोस्टर में खुलासा करते हुए एलसीडी स्क्रीन के रिफ्रेश रेट की जानकारी दी गई है, जो कि 120 हर्ट्ज़ होगी। इन पोस्टर के अलावा एक शॉर्ट टीज़र वीडियो भी ज़ारी किया गया है, जिससे कंपनी ने स्मार्टफोन के डिज़ाइन से पर्दा उठाया है। इस वीडियो में फोन का डुअल फ्रंट कैमरा, क्वाड रियर कैमरा सेटअप और दो कलर ऑप्शन ग्रीन और व्हाइट दिखे हैं। इसके अलावा फोन में एक साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है।

इसके अलावा, कंपनी ने TWS ईयरफोन के लॉन्च की भी जानकारी दी है, माना जा रहा है कि यह Realme Buds Air Neo होंगे। बता दें कि रियलमी ने रियलमी बड्स एयर नियो को भारत में 2,999 रुपये में लॉन्च कर दिया है।
 

Realme X3 SuperZoom launch date

रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम स्मार्टफोन का डिजिटल लॉन्च इवेंट 26 मई को भारतीय समयानुसार 2 बजे शुरू होगा। यह लॉन्च इवेंट कंपनी के सोशल मीडिया चैनल्स जैसे ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब के साथ रियलमी.कॉम पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।
 

दूसरी तरफ, भारत में आयोजित एक ऑनलाइन इवेंट में कंपनी ने Realme TV, Realme Watch, और Realme Buds Air Neo को लॉन्च किया। 26 मार्च वाले इवेंट में कंपनी द्वारा 8 प्रोडक्ट लॉन्च करने की जानकारी दी गई है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great zoom performance in daylight
  • 120Hz display
  • Excellent app and gaming performance
  • Solid battery life
  • Good build quality
  • कमियां
  • Cameras struggle in low light
  • No stereo speakers
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »