Realme X2 Pro भारत में 20 नवंबर को होगा लॉन्च

Realme X2 Pro स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर, 90 हर्ट्ज़ फ्लूइड डिस्प्ले, चार रियर कैमरे और 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ आता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2019 12:30 IST
ख़ास बातें
  • Realme X2 Pro में 12 जीबी तक रैम हैं
  • रियलमी एक्स2 प्रो की बैटरी 4,000 एमएएच की है
  • रियलमी एक्स2 प्रो की बैटरी 50 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

Realme X2 Pro की भारतीय कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है

Realme X2 Pro को मंगलवार को ही चीनी मार्केट में उतारा गया था। अब कंपनी ने अपने पहले फ्लैगशिप स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने की तारीख का खुलासा कर दिया है। Realme ने ऐलान किया है कि भारतीय मार्केट में रियलमी एक्स2 प्रो को 20 नवंबर को उतारा जाएगा। इसके लिए कंपनी नई दिल्ली में एक इवेंट आयोजित करेगी। इवेंट में रियलमी एक्स2 प्रो की भारतीय कीमत और उपलब्धता का खुलासा किया जाएगा। अहम खासियतों की बात करें तो रियलमी एक्स2 प्रो स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर, 90 हर्ट्ज़ फ्लूइड डिस्प्ले, चार रियर कैमरे और 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ आता है।

Realme ने भारत में रियलमी एक्स2 प्रो को लॉन्च करने के संबंध में मीडिया को ‘Save the Date' का मेल भेज दिया है। फोन को 20 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में पेश किया जाएगा। इससे पहले रियलमी ब्रांड के सीईओ माधव शेठ ने बताया था कि रियलमी एक्स2 प्रो को भारत में दिसंबर महीने में लाया जाएगा। लेकिन अब लॉन्च इवेंट को नवंबर में ही आयोजित करने की जानकारी सामने आई है। संभव है कि फोन नवंबर में लॉन्च हो और बिक्री दिसंबर में शुरू हो।

चीनी मार्केट में रियलमी एक्स2 प्रो के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,699 चीनी युआन (लगभग 27,200 रुपये) है। इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,899 चीनी युआन (लगभग 29,200 रुपये) और 12 जीबी रैम+ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,299 चीनी युआन (लगभग 33,200 रुपये) है। तीनों ही वेरिएंट ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आते हैं, कलर वेरिएंट की बात करें तो हैंडसेट ब्लू और व्हाइट दो रंग में उपलब्ध होगा।
 

Realme X2 Pro होगा रियलमी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन


Advertisement
रियलमी एक्स2 प्रो के अलावा Realme X2 Pro Master Edition को भी लॉन्च किया गया है। इस फोन का सिंगल 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किया गया है। फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन रियलमी एक्स2 प्रो से मिलते जुलते हैं। रियलमी एक्स2 प्रो मास्टर एडिशन की कीमत 3,299 चीनी युआन तय की गई है। उम्मीद है कि भारत में रियलमी एक्स2 प्रो की कीमत इसी के आसपास होगी। लेकिन भारत में कौन-कौन सा वेरिएंट लॉन्च होगा? यह साफ नहीं है।
 

Realme X2 Pro specifications

डुअल-सिम (नैनो) वाला रियलमी एक्स2 प्रो एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.1 पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड फ्लूइड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9, रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ और सैंपलिंग रेट 135 हर्ट्ज है। डिस्प्ले पैनल डीसी डिमिंग 2.0 तकनीक सपोर्ट के साथ आता है।

स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.7 प्रतिशत है और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल किया गया है। सिक्योरिटी के लिए हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर के साथ 6 जीबी, 8 जीबी और 12 जीबी रैम है।
Advertisement

अब बात कैमरा सेटअफ की। Realme X2 Pro के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे होंगे, इसमें 64 मेगापिक्सल का Samsung GW1 प्राइमरी सेंसर, 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर, 115 डिग्री अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 कैमरा सेंसर है, इसका अपर्चर एफ/2.0 है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि फ्रंट कैमरा पोर्ट्रेट शॉट्स सपोर्ट के साथ आता है।
Advertisement

Realme X2 Pro में 64 जीबी (डुअल-चैनल यूएफएस 2.1), 128 जीबी (यूएफएस 3.0) और 256 जीबी (यूएफएस 3.0) स्टोरेज है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है।

एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर और जायरोस्कोप सेंसर फोन का हिस्सा हैं। डॉल्बी एटमॉस और हाई-रेज़ ऑडियो टेक्नोलॉजी सपोर्ट के साथ डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं। Realme ब्रांड के इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 50 वॉट सुपर वूक फ्लैश चार्ज सपोर्ट के साथ आती है। यह टेक्नोलॉजी फोन को केवल 35 मिनट में पूरा चार्ज कर देती है। रियलमी एक्स2 प्रो की लंबाई-चौड़ाई की बात करें तो यह 161x75.7x8.7 मिलीमीटर और वज़न 199 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality and design
  • Stereo speakers sound good
  • Smooth app, gaming performance
  • Good battery life, super-fast charging
  • Vivid 90Hz display
  • Bad
  • Heats up under load
  • Low-light video quality isn’t great
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  6. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  7. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  8. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  10. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.