Realme X2 लॉन्च हुआ भारत में, स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर और चार रियर कैमरे हैं इसमें

Realme X2 की कीमत 16,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 18,999 रुपये में मिलता है

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2019 15:05 IST
ख़ास बातें
  • Realme X2 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी
  • 30 वॉट VOOC 4.0 फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है रियलमी एक्स2
  • रियलमी एक्स2 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर चलता है

Realme X2 में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है

Realme X2 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। पहले इसे Realme XT 730G का नाम दिया गया था। लेकिन स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर से लैस इस हैंडसेट को मार्केट में Realme X2 के नाम से उतारा गया है। इस स्मार्टफोन को पहले ही चीनी मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है। फोन हॉक आई एआई क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। पिछले हिस्से पर 64 मेगापिक्सल का Samsung GW1 प्राइमरी सेंसर है। रियलमी एक्स2 वाटरड्रॉप नॉच के साथ आता है। अन्य खासियतों की बात करें तो Realme का नया फोन VOOC फ्लैश चार्ज 4.0 फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी, हाइ-रेज़ और डॉल्बी एटमस साउंड सर्टिफिकेशन, एनएफसी सपोर्ट और 3डी ग्लास बॉडी के साथ आता है।
 

Realme X2 price in India, launch offers

रियलमी एक्स2 की कीमत 16,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 18,999 रुपये में मिलता है। फोन का सबसे पावरफुल वेरिएंट 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाला है। इसे 19,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह फोन पर्ल ब्लू, पर्ल ग्रीन और पर्ल व्हाइट रंग में मिलेगा। फोन की बिक्री 20 दिसंबर से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और रियलमी इंडिया के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी। फोन को जल्द ही ऑफलाइन मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा।

लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो रियलमी एक्स2 खरीदने के लिए आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा।

याद रहे कि रियलमी एक्स2 की कीमत चीनी मार्केट में 1,599 चीनी युआन (करीब 15,900 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 1,899 चीनी युआन (करीब 18,900 रुपये) है। फोन पर्ल ब्लू और पर्ल व्हाइट रंग में मिलता है।
Advertisement
 

Realme X2 specifications, features

डुअल-सिम रियलमी एक्स2 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर चलता है। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। स्क्रीन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन 91.9 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है। फोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर के साथ 4 जीबी/ 6 जीबी/ 8 जीबी रैम दिए गए हैं।
 

रियलमी एक्स2 चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह Samsung GW1 सेंसर और एफ/ 1.8 लेंस से लैस है। कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। यह वाइड एंगल लेंस है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फ्रंट और रियर सेंसर इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ आते हैं।
Advertisement

Realme X2 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। दोनों ही वेरिएंट माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं।

एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर रियलमी एक्स2 का हिस्सा हैं। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह 30 वॉट VOOC 4.0 फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है।
Advertisement

रियलमी एक्स2 का डाइमेंशन 158.7x75.2x8.6 मिलीमीटर है और वज़न 182 ग्राम।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium looks, good build quality
  • Good cameras
  • Very fast charging
  • Smooth gaming performance
  • Bad
  • Low-light video recording could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  2. iQOO Z11 भारत में लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
  3. OnePlus का 50MP कैमरा, 7400mAh बैटरी वाला फोन मिल रहा ₹3000 सस्ते में
  4. Redmi Watch 6 Active ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 18 दिन बैटरी, जानें कीमत
  5. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  6. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Instagram पर अब ऑफलाइन रहने पर भी पोस्ट हो जाएगी अपलोड, जानें कैसे
  2. Moto G Max vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Redmi Watch 6 Active ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 18 दिन बैटरी, जानें कीमत
  4. OnePlus का 50MP कैमरा, 7400mAh बैटरी वाला फोन मिल रहा ₹3000 सस्ते में
  5. क्या अमेरिका ने छिपाकर रखे हैं एलियन के सबूत? वैज्ञानिक के इन दावों से उड़ जाएंगे आपके होश
  6. अब नहीं अटकेगा आपका मोबाइल! Google ने Android 17 के साथ कर दिया समाधान
  7. iPhone 16 खरीदने का सही मौका! ₹9 हजार से ज्यादा की सीधी बचत, एक्सचेंज पर ₹5 हजार बोनस
  8. मोबाइल चोरी होने पर घर बैठें करें FIR, मोबाइल ब्लॉक, सबसे आसान तरीका
  9. Vivo Y31T 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुआ प्राइस
  10. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.