Realme X हो सकता है पॉप-अप सेल्फी कैमरा और बिना बेज़ल वाला स्मार्टफोन

इस सप्ताह के शुरुआत में एक टीज़र जारी किया गया था जिसमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा और बिना बेज़ल वाला स्मार्टफोन दिखाई दे रहा था, इस फोन का नाम रियलमी एक्स (Realme X) हो सकता है।

विज्ञापन
Aman Rashid, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2019 16:19 IST
ख़ास बातें
  • चीन में जल्द लॉन्च हो सकता है Realme X
  • आगामी रियलमी फोन हो सकता है बिना बेज़ल वाला स्मार्टफोन
  • स्मार्टफोन की लॉन्च तारीख के बारे में फिलहाल पता नहीं चला है

Realme X हो सकता है पॉप-अप सेल्फी कैमरा और बिना बेज़ल वाला स्मार्टफोन

Photo Credit: Weibo/Realme

इस सप्ताह के शुरुआत में एक टीज़र जारी किया गया था जिसमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा और बिना बेज़ल वाला स्मार्टफोन दिखाई दे रहा था, इस फोन का नाम रियलमी एक्स (Realme X) हो सकता है। याद करा दें कि कुछ समय पहले Realme ने अपने वीबो अकाउंट पर फोन की एक टीज़र वीडियो को जारी किया था, इस वीडियो में फोन बिना बेज़ल वाले डिस्प्ले और पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ नज़र आ रहा था। कंपनी के सीएमओ Xu Qi के वीबो पोस्ट से नए रियलमी स्मार्टफोन के नाम के बारे में पता चला है।  

नए वीबो पोस्ट को नए रियलमी फोन Realme X से शेयर किया गया है। ट्रांसलेट करने के बाद पता चला कि यह  “Realme X full screen dare to leapfrog” लिखा है। गौर करने वाली बात यह है कि इस सप्ताह के शुरुआत में कंपनी ने एक टीज़र वीडियो को जारी किया था जिसमें फोन फुल-स्क्रीन डिस्प्ले के साथ नज़र आ रहा था।
Advertisement

ऐसा प्रतीत हो रहा है कि टीज़र वीडियो में दिख रहा स्मार्टफोन और वीबो पोस्ट के लिए इस्तेमाल किया गया स्मार्टफोन एक ही है। इस स्मार्टफोन को चीनी मार्केट में रियलमी एक्स (Realme X) नाम से उतारा जा सकता है। रियलमी एक्स की बात करें तो कुछ दिनों पहले टीना पर स्मार्टफोन की तस्वीरें लीक हुई थी।

कुछ समय पहले सामने आई रिपोर्ट में कहा गया था कि फोन की लंबाई-चौड़ाई 161.2×76×9.4 मिलीमीटर है। फोन में जान फूंकने के लिए 3,680 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। डिस्प्ले की बात करें तो Realme ब्रांड के इस आगामी स्मार्टफोन में 6.5 इंच का पैनल दिया जा सकता है।
Advertisement

तस्वीर में फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ ग्रेडिएंट फिनिश की झलक देखने को मिली थी। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है तो ऐसे में फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। चीन में Realme 3 Pro और Realme X की आधिकारिक लॉन्च डेट के बारे में पता चलना अभी बाकी है।
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme, Realme X
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  4. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  5. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  6. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  7. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  8. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  9. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  10. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.