नए रंग रूप में भारत आएगी Realme Watch 2 स्मार्टवॉच! जानें स्पेसिफिकेशन्स...

Realme Watch 2 को जुलाई महीने में भारत में लॉन्च किया गया था। हालांकि, लॉन्च के वक्त कंपनी ने इस स्मार्टवॉच को केवल ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया था, लेकिन अब कंपनी इसमें नया कलर ऑप्शन लेकर आने की तैयारी में है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 19 नवंबर 2021 18:31 IST
ख़ास बातें
  • Realme Watch 2 में ब्लैक कलर ऑप्शन पेश किया था
  • रियलमी वॉच 2 में 1.4 इंच (320x320 पिक्सल) का डिस्प्ले मौजूद है
  • रियलमी वॉच 2 जुलाई महीने में भारत में हुई थी लॉन्च
Realme Watch 2 को जुलाई महीने में भारत में लॉन्च किया गया था। हालांकि, लॉन्च के वक्त कंपनी ने इस स्मार्टवॉच को केवल ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया था, लेकिन अब कंपनी इसमें नया कलर ऑप्शन लेकर आने की तैयारी में है। कथित रूप से कंपनी रियलमी वॉच 2 में गोल्ड कलर ऑप्शन लेकर आने वाली है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि यह नया कलर ऑप्शन कब लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि इस साल के अंत तक गोल्ड कलर ऑप्शन पेश किया जा सकता है।

91Mobiles की लेटेस्ट रिपोर्ट में टिप्सटर मुकुल शर्मा का हवाला देते हुए जानकारी दी गई है कि Realme कंपनी Realme Watch 2 में स्पेशल गोल्ड कलर ऑप्शन पेश करने वाली है। फिलहाल, लॉन्च तारीख की सटिक जानकारी सामने नहीं आई है। अटकलें लगाई जा रही है कि इसे नवंबर के अंत या फिर दिसंबर तक यानी साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो Realme Watch 2 में 1.4 इंच (320x320 पिक्सल) का वर्गाकार डायल डिस्प्ले दिया गया है। इस वॉच में 90 प्रकार के स्पोर्ट्स मोड मौजूद हैं, जिसमें बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, डांसिंग, गोल्फ, हाइकिंग, इनडोर साइकलिंग, आउटडोर रनिंग, टेबल टेनिस और योगा जैसे मुख्य स्पोर्ट्स मोड शामिल हैं।

अन्य फीचर्स की बात करें, तो इसमें हाइड्रेशन रिमाइंडर, सिडेंटरी रिमाइंडर, कैमरा कंट्रोल और मेडीटेशन असिस्टेंट भी है। साथ ही इसमें हार्ट रेट और SpO2 ट्रेकिंग, Bluetooth v5, IP68 वाटर एंड डस्ट रसिस्टेंट, स्लीप ट्रेकिंग जैसी फीचर भी दिए गए हैं। बैटरी को लेकर दावा किया गया है कि Realme Watch 2 में 12 दिन तक की बैटरी मौजूद होगी। रियलमी वॉच 2 सीरीज़ में Realme Link ऐप का सपोर्ट मौजूद है, जो कि एंड्रॉयड और आईओएस स्मार्टफोन में सपोर्ट करता है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.