Realme V5 होगा 27 जुलाई को लॉन्च, कई स्पेसिफिकेशन हुए लीक

TENAA लिस्टिंग खुलासा करती है कि Realme V5 फोन एंड्रॉयड 10 आधारित रियलमी यूआई पर काम करेगा और इसमें 6.5 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया जाएगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 24 जुलाई 2020 16:58 IST
ख़ास बातें
  • Realme V5 में मौजूद होगा क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • रियलमी वी5 की बैटरी 4,900 एमएएच की होगी
  • TENAA लिस्टिंग और टिप्सटर द्वारा लीक किए गए स्पेसिफिकेशन एक जैसे

Realme V5 फोन एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI पर काम करेगा

Realme V5 स्मार्टफोन चीन में 27 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा, जिसकी घोषणा वीबो टीज़र के द्वारा की गई है। आगामी फोन Realme V सीरीज़ के तहत लॉन्च होगा। Realme के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर Xu Qi Chase द्वारा साझा किए पिछले टीज़र पोस्टर में हमें इस स्मार्टफोन की थोड़ी बहुत झलक देखने को मिली थी, और अब दो रियलमी फोन मॉडल नंबर RMX2111 और RMX2112 के साथ TENAA सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुए हैं। यह नई लिस्टिंग आगामी रियलमी वी5 की मानी जा रही है, जो लॉन्च से पहले स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशन का खुलासा कर रही है।
 

Realme V5 launch date, expected design

कंपनी ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट के माध्यम से आगामी Realme V5 के लॉन्च का ऐलान किया है। यह फोन चीन में 27 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। टीज़र वीडियो में स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख का खुलासा किया गया है और फोन की थोड़ी बहुत झलक दिखाई गई है। टीज़र में देखा गया कि फोन के बैक पैनल पर L आकार में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जो आयताकार मॉड्यूल में स्थित है।

अलग से दो नई TENAA लिस्टिंग सामने आई है, जिसमें मॉडल नंबर RMX2111 और RMX2112 के दो फोन लिस्ट किए गए हैं। लिस्टिंग में तस्वीरें भी है, जो कि हूबहू हाल ही में टीज़र के जरिए सामने आए रियलमी वी5 के डिज़ाइन जैसी लगती है। इसके अलावा Digital Chat Station नाम के टिप्सटर ने भी फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन लीक किए हैं। गौर करने वाली बात यह है कि टिप्सटर के लीक किए स्पेसिफिकेशन TENAA साइट की लिस्टिंग जैसे ही हैं। सभी चीज़ें आगामी रियलमी वी5 के स्पेसिफिकेशन की ओर इशारा करती हैं।
 


TENAA लिस्टिंग के अनुसार, रियलमी वी5 में स्क्रीन के ऊपरी बायीं ओर होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन दिया जाएगा। बैक पैनल पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप L आकार में स्थित है, जो लॉन्च तारीख के वीडियो टीज़र में भी दिखाई दिया है। इसके अलावा फोन का वॉल्यूम बटन डिस्प्ले के बायीं ओर मौजूद है और पावर बटन दायीं ओर दिया जाएगा।
 

Realme V5 specifications (expected)

TENAA लिस्टिंग खुलासा करती है कि रियलमी वी5 फोन एंड्रॉयड 10 आधारित रियलमी यूआई पर काम करेगा और इसमें 6.5 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया जाएगा। लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 800 या फिर डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर से लैस होगा और इसके साथ 6 जीबी व 8 जीबी तक रैम विकल्प मिलेगा।

इंटरनल स्टोरेज की बात करें, तो यह फोन 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज के साथ लिस्ट है। RMX2111 मॉडल अतिरिक्त 64 जीबी विकल्प के साथ लिस्ट किया गया है। इन सब के अलावा रियलमी वी5 फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

कैमरे की बात करें, तो RMX2111 और RMX2112 मॉडल क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आएंगे, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा, सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का और बाकी दो कैमरे 2 मेगापिक्सल के होंगे। सेल्फी व वीडियो कॉल के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।
Advertisement

बैटरी 4,900 एमएएच की होगी। फोन का डाइमेंशन 162x75.1x9.1 मिलीमीटर है और वज़न 194 ग्राम होगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन 5G NSA/SA, 4G LTE, Bluetooth, USB, जैसे फीचर्स के साथ लिस्ट है।

जैसा कि हमने बताया, Digital Chat Station टिप्सटर ने रियलमी वी5 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है। इसके सभी स्पेसिफिकेशन लिस्टिंग में लीक स्पेसिफिकेशन जैसे ही हैं।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.