Realme V5 स्मार्टफोन 5,000 एमएएच बैटरी और 7nm 5G प्रोसेसर से होगा लैस, तस्वीरें हुई लीक

Realme ने अपने वीबो अकाउंट पर पर आगामी Realme V5 स्मार्टफोन के लिए कुछ टीज़र्स साझा किए हैं, इनमें से एक टीज़र के मुताबिक फोन में 7nm 5जी इनेबल प्रोसेसर मौजूद होगा। यह या तो मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर हो सकता है या फिर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर।

विज्ञापन
शायक मजूमदार, अपडेटेड: 30 जुलाई 2020 16:28 IST
ख़ास बातें
  • Realme V5 तीन कलर ऑप्शन में हो सकता है लॉन्च
  • मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 चिपसेट से लैस हो सकता है रियलमी वी5
  • क्वाड रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच कैमरा से लैस होगा नया रियलमी फोन

3 अगस्त को चीन में लॉन्च होगा Realme V5

Realme V5, कंपनी की नई V सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन है जिसे चीन में 3 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने स्मार्टफोन लॉन्च से पहले इससे  संबंधित कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी टीज़र्स के जरिए सार्वजनिक कर दी है। इसके अलावा अलग से आगामी रियलमी वी5 स्मार्टफोन की कुछ वास्तविक तस्वीरें भी टिप्सटर द्वारा साझा की गई हैं। इससे स्मार्टफोन के कलर ऑप्शन के साथ-साथ कुछ फीचर्स का भी खुलासा हुआ है, जिसमें बैटरी और कैमरा सेटअप आदि शामिल हैं।
 

Realme V5 to carry 7nm processor?

Realme ने अपने वीबो अकाउंट पर पर आगामी स्मार्टफोन के लिए कुछ टीज़र्स साझा किए हैं, इनमें से एक टीज़र के मुताबिक फोन में 7nm 5जी इनेबल प्रोसेसर मौजूद होगा। यह या तो मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर हो सकता है या फिर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर। रियलमी ने आधिकारिक रूप से फिलहाल चिपसेट ब्रांड का खुलासा नहीं किया है। वहीं, दूसरे टीज़र से पुष्टि होती है कि Realme V5 में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जिसमें रिवर्स चार्जिंग फंक्शन दिया जाएगा। इसके अलावा एक अन्य टीज़र में सेफ फास्ट चार्जिंग की जानकारी दी गई है। रियलमी द्वारा किए गए दूसरे वीबो पोस्ट में रियलमी वी5 स्मार्टफोन की रियल लाइफ तस्वीर साझा की गई हैं। इन तस्वीरों में जिन कलर ऑप्शन का खुलासा हुआ है, वो हैं ब्लूक और ग्रीन।
Advertisement
 

Realme V5 live shot leaks

टिप्सटर Really Asen Jun (अनुवादित) ने वीबो के माध्यम से रियलमी वी5 स्मार्टफोन की कुछ वास्तविक तस्वीरें साझा की हैं। इनमें से एक तस्वीर में स्मार्टफोन का फ्रंट पैनल देखने को मिला है, जिसमें कैमरा होल-पंच कटआउट स्क्रीन के ऊपरी बायीं ओर स्थित है। बता दें, इससे पहले सामने आ चुके स्मार्टफोन डिज़ाइन में भी कुछ इसी तरह का पैटर्न देखने को मिला था।

इसके अलावा रियलमी वी5 की स्क्रीन में भी कुछ फीचर्स की जानकारी डिस्प्ले की गई है। जानकारी के अनुसार, फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जिसमें 30 वाच डार्ट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद होगा। इसके अलावा, डिवाइस में NSA/SA डुअल-मोड 5जी सपोर्ट भी दिखा। लीक में फोन के क्वाड रियर कैमरा सेटअप की भी जानकारी दी गई है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। फ्रंट पैनल में स्लिम बेजल्स के साथ हैवी स्क्रीन-टू-बॉडी-रेशियो देखने को मिला है।
Advertisement

दूसरी लीक हुई तस्वीर में तीन Realme V5 मॉडल्स का रियर पैनल देखने को मिला है। इससे साफ होता है कि फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, इसके अलावा फोन तीन कलर वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा, जो हैं ब्लू, ग्रीन और सिल्वर।
 

Realme V5 specifications (expected)

इस हफ्ते की शुरुआत में, रियलमी वी5 चीन की ऑनलाइन रीटेल साइट Tmall पर लिस्ट हुआ था। इस लिस्टिंग में फोन के कई स्पेसिफिकेशन व फीचर्स की जानकारी हासिल हुई थी।
Advertisement

लिस्टिंग के अनुसार, डुअल-सिम (नैनो) रियलमी वी5 एंड्रॉयड 10 पर चलेगा और इसमें 5जी सपोर्ट मौजूद होगा। फोन में 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 6.5-इंच की फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 चिपसेट पर काम करेगा और 6 जीबी और 8 जीबी के साथ 128 जीबी स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध होगा।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme V5, Realme V5 Specifications, Realme V5 Colours, Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  5. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  2. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  3. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  5. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  6. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  7. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  8. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  9. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  10. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.