Realme 3 और Realme 3i बन सकते हैं Realme UI बीटा प्रोग्राम का हिस्सा

Realme के पोस्ट के मुताबिक, सबसे महत्वपूर्ण बात है आपका स्मार्टफोन ColorOS के लेटेस्ट वर्ज़न पर हो। Realme 3 के लिए RMX1821EX_11.A.28 वर्ज़न और Realme 3i के लिए RMX1827EX_11.A.28 वर्ज़न होना चाहिए।

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2020 12:20 IST
ख़ास बातें
  • Realme 3 और Realme 3i के चुनिंदा यूजर्स बन पाएंगे बीटा प्रोग्राम का हिस्स
  • रियलमी 3 और रियलमी 3आई यूज़र्स के लिए यह ट्रायल वर्ज़न है
  • रियलमी यूआई के फाइनल वर्ज़न में लगेगा थोड़ा और समय

एंड्रॉयड 10 आधारित है यह रियलमी यूआई

Realme के एंड्रॉयड 10 रोडमैप के अनुसार, Realme 3 और Realme 3i के लिए यह अपडेट अप्रैल में रोलआउट किया जाना है और अब कंपनी ने अपने बीटा प्रोग्राम को इन दोनों फोन के लिए ओपन कर दिया है। तो ऐसे में अब रियलमी 3 और रियलमी 3आई यूज़र्स के पास विकल्प है कि वह Realme UI के ओपन बीटा प्रोग्राम का हिस्सा बनना चाहते हैं या नहीं, यह यूआई एंड्रॉयड 10 पर आधारित है। हालांकि, कंपनी ने अपने ब्लॉग पोस्ट में साफ चेताया है कि इस बीटा प्रोग्राम में बग्स और छोटी-मोटी समस्याएं मौजूद हो सकती हैं, तो इसका हिस्सा तभी बनें जब आप यह रिस्क उठाने के लिए तैयार हों। आपके सभी महत्वपूर्ण डेटा का बैकअप भी रिस्क पर हो सकता है, क्योंकि अपडेट के बाद आप वापस स्टेबल ROM पर नहीं जा सकते। हालांकि, यह सीमित स्लॉट्स में है, तो ऐसे में हर कोई इसका हिस्सा नहीं बन सकता। अगर आपको ज्वाइन करने का विकल्प नहीं मिलता, तो आपको फाइनल वर्ज़न के लिए इंतज़ार करना पड़ेगा। यह सब जानने के बाद भी अगर आप इस बीटा प्रोग्राम का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो ऐसे करें नामांकन।

Realme के पोस्ट के मुताबिक, सबसे महत्वपूर्ण बात है आपका स्मार्टफोन ColorOS के लेटेस्ट वर्ज़न पर हो। Realme 3 के लिए RMX1821EX_11.A.28 वर्ज़न और Realme 3i के लिए RMX1827EX_11.A.28 वर्ज़न होना चाहिए। अगर आपके फोन इस वर्ज़न पर नहीं हैं, तो आप इसे मैनुअली भी यहां डाउनलोड और अपडेट कर सकते हैं। इसके अलावा अपडेट के दौरान आपके रियलमी फोन की बैटरी 60 प्रतिशत चार्ज होनी चाहिए और आपके फोन में 5 जीबी स्पेस उपलब्ध होना चाहिए।

सब कुछ सही है, तो आप अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं और सॉफ्टवेयर अपडेट पर क्लिक करें। अब आपको ऊपर की ओर दिए दायीं तरफ बटन दिखेगा उस पर टैप करें और फिर फिर ट्रायल वर्ज़न पर टैप करें। यहां आपको ‘realme UI Open Beta- realme' दिखेगा, इस पर टैप करके आप अपडेट को डाउनलोड कर सकते हैं।

रियलमी ने सुझाव दिया  है कि बीटा प्रोग्राम का हिस्सा बनने से पहले अपने सभी ऐप्स को अपडेट कर लें। अपडेट के बाद आपको कुछ समान्य समस्याएं महसूस हो सकती हैं, जैसे लॉन्ग बूट टाइम, अपडेट के बाद फोन का धीरे काम करना, जो कि पहली बार रियलमी यूआई बूट में होता है। एक अन्य समस्या है, जो कि आप अपने बीटा रोम पर रियलमी 3 या फिर रियलमी 3आई फोन को तेज़ रोशनी में अनलॉक करते हैं, तो फोन की स्क्रीन काली हो जाती है। माना जा रहा है कि यह सभी समस्या इसके फाइनल वर्ज़न में सही कर दी जाएंगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy body
  • Powerful processor
  • Quick face recognition
  • ColorOS 6.0 looks slick
  • Bad
  • Front and rear get smudged easily
  • Average cameras
  • Videos aren’t stabilised
  • HD resolution display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी70

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honda ने भारत में पेश किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स, रेंज
  2. Samsung Galaxy F70 Pro जल्द होगा लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. तो सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन! मैमोरी चिप की कमी पर आया बड़ा अपडेट
  2. Xiaomi का अपकमिंग फोल्डेबल फोन 67W फास्ट चार्जिंग के साथ लीक!
  3. 'Fake News है!' Nothing ने 12 मार्केट्स से बिजनेस बंद करने की खबर पर दिया करारा जवाब
  4. Vivo S सीरीज की भारत में 7 साल बाद वापसी, Vivo S2 अगस्त में देने जा रहा दस्तक!
  5. 18,000Pa सक्शन पावर वायरलैस फ्लोर क्लीनर Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Rapido, Uber, Ola कैब में महिलाएं कर सकेंगी महिला के साथ यात्रा, राइड पूलिंग के लिए आए नए नियम
  7. 10 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 200MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन!
  8. Samsung Galaxy F70 Pro जल्द होगा लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. OnePlus N6x में मिलेगी 7,000mAh की बैटरी, इस महीने होगा लॉन्च
  10. Ola-Uber-Rapido ड्राइवर की मनमानी से परेशान? अब राइड कैंसल करने पर लगेगा भारी जुर्माना
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.