Realme U1 लॉन्च हुआ भारत में, 25 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से है लैस

मार्केट में Realme U1 की सीधी भिड़ंत Xiaomi Redmi Note 6 Pro, Nokia 6.1 Plus और Honor 8X जैसे स्मार्टफोन से होगी। आइए आपको रियलमी 1 के स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में विस्तार से बताते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 नवंबर 2018 14:17 IST
ख़ास बातें
  • Realme U1 में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है
  • रैम और स्टोरेज पर आधारित रियलमी यू1 के दो वेरिएंट हैं
  • Realme U1 की बिक्री 5 दिसंबर से अमेज़न इंडिया पर होगी

Realme U1 की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये है

भारतीय मार्केट में अपनी पहचान बना चुकी कंपनी Realme अपनी लोकप्रियता को भुनाने का कोई मौका नहीं चूकना चाहती। Oppo के इस सब-ब्रांड की कोशिश है कि हर प्राइस सेगमेंट के लिए एक दमदार हैडंसेट उतारा जाए। अब तक मार्केट में कुल चार स्मार्टफोन पेश करने के बाद रियलमी ने सेल्फी के दीवानों को लुभाने की कोशिश की है। इस बाबत Realme U1 को लॉन्च किया गया है। रियलमी यू1 एक सेल्फी केंद्रित स्मार्टफोन है और साथ ही में यह कंपनी की नई यू सीरीज़ का पहला फोन भी है। Realme U1 मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर पर चलने वाला दुनिया का पहला फोन भी है। रियलमी यू1 की अन्य खासियतों में 25 मेगापिक्सल का एआई सेल्फी कैमरा, डुअल रियर कैमरा सेटअप, 6.3 इंच का वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले और 3500 एमएएच की बैटरी शामिल हैं।

मार्केट में Realme U1 की सीधी भिड़ंत Xiaomi Redmi Note 6 Pro, Nokia 6.1 Plus और Honor 8X जैसे स्मार्टफोन से होगी। आइए आपको रियलमी 1 के स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में विस्तार से बताते हैं।
 

Realme U1 की कीमत और लॉन्च ऑफर

रियलमी यू1 की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट बेचा जाएगा। फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट भी है जिसकी कीमत 14,499 रुपये रखी गई है। फोन की बिक्री 5 दिसंबर से एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर शुरू होगी। यह फोन ब्लू, ब्लैक और गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा।

लॉन्च ऑफर की बात करें तो Realme U1 की खरीदारी में एसबीआई कार्ड के इस्तेमाल पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। रिलायंस जियो की ओर से 5,750 रुपये का फायदा मिलेगा और साथ में 4.2 टीबी तक मुफ्त डेटा भी उपलब्ध होगा।

कंपनी ने इस इवेंट में Realme Buds को भी पेश किया। यह 11एनएम ड्राइवर यूनिट्स, मैगनेटिक स्विच डिज़ाइन और कैवलर फैब्रिक वायर और 3 बटन-इन लाइन रिमोट के साथ आता है। एक Realme U1 आइकॉनिक केस को भी पेश किया गया है। दोनों ही रियलमी एक्सेसरी की कीमत 499 रुपये है।
Advertisement
 

Realme U1 स्पेसिफिकेशन

रियलमी यू1 की स्क्रीन 6.3 इंच की है। फुलएचडी+ रिजॉल्यूशन वाला यह आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस है। फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलेगा। फोन 90.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है। स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड ग्लास और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन वाली है। स्मार्टफोन में 2.1 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर के साथ एआरएम जी72 जीपीयू है। रैम और स्टोरेज पर आधारित दो विकल्प हैं- 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज।
 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme U1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल (एफ/2.2 अपर्चर) का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल (एफ/2.4) का है। इसके साथ एलईडी फ्लैश है। कंपनी ने जानकारी दी है कि Realme U1 पोर्ट्रेट लाइटनिंग, स्लो मो वीडियो, एआई सीन डिटेक्शन और बोकेह इफेक्ट के साथ आता है। फोन में एआई फेस अनलॉक फीचर भी है।
Advertisement

फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कंपनी ने सेल्फी कैमरे में बैकलाइट मोड फीचर होने की बात की है। इसके अलावा एआई ब्यूटी+ मोड होने का भी ज़िक्र है। स्मार्टर ग्रुपी फीचर की मदद से यूज़र एक तस्वीर में कई सब्जेक्ट पर कस्टमाइज़्ड ब्यूटीफिकेशन का मज़ा ले सकते हैं।

रियलमी यू1 के दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस/ ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, ओटीजी सपोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, ग्रैविटी सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी फोन का हिस्सा हैं। रियर पैनल पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
Advertisement

Realme U1 की बैटरी 3500 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 157x74x8 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Smooth app and gaming performance
  • Looks good
  • Bright and crisp display
  • Cameras do well in good light
  • Fast face unlock
  • Bad
  • No 4K recording and video stabilisation
  • Cameras struggle in low light
  • Body attracts smudges easily
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी70

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honda ने भारत में पेश किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स, रेंज
  2. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ Oppo K15 लॉन्च, कीमत और फीचर्स जानें
  3. iQOO 15 Ultra के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, EEC पर हुई लिस्टिंग
  4. Lava ने लॉन्च किए 6000mAh बैटरी वाले Virat V1 5G और Virat V1 बजट फोन, कीमत ₹12 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 200MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन!
  2. Samsung Galaxy F70 Pro जल्द होगा लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. OnePlus N6x में मिलेगी 7,000mAh की बैटरी, इस महीने होगा लॉन्च
  4. Ola-Uber-Rapido ड्राइवर की मनमानी से परेशान? अब राइड कैंसल करने पर लगेगा भारी जुर्माना
  5. CJP Protest: बिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप को सरकार ने किया बैन, जानें क्या था खतरा!
  6. Moto Pad 70 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी
  7. Pixel Watch 5 में मिलेगी 3GB रैम, Qualcomm की चिप! गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में खुलासा
  8. Honda ने भारत में पेश किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स, रेंज
  9. Apple का सबसे महंगा स्मार्टफोन हो सकता है iPhone 18 Pro Max
  10. CJP के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने पहने स्मार्ट ग्लासेस!, जानें क्या हैं इस टेक्नोलॉजी के मायने?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.