Realme जल्द लॉन्च करेगी 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन

Realme XT Pro हो सकता है 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन। इसमें स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर, चार रियर कैमरे और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 सितंबर 2019 12:07 IST
ख़ास बातें
  • Realme इस हफ्ते ही भारत में Realme XT को लॉन्च करेगी
  • रियलमी के 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले वाले फोन का नाम खुलासा नहीं हुआ है
  • 64 मेगापिक्सल कैमरे से लैस हो सकता है रियलमी का यह स्मार्टफोन

Realme 5 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने पुष्टि की है कि वह 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। Realme के प्रोडक्ट मैनेजर वैंग डैरेक ने वीबो पर जानकारी दी कि कंपनी का 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन लॉन्च से बहुत दूर नहीं है। उन्होंने इस फोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं तो किया, लेकिन न्यूज वेबसाइट जीएसएमअरिना की मानें तो यह फोन वनप्लस 7 से सस्ता होगा।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह स्मार्टफोन Realme XT Pro हो सकता है और यह 6.4 इंच के फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें नॉच भी होगा। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो यह रियलमी फोन 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आ सकता है। इसमें पिछले हिस्से पर 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। यह फोन 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल के मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर के साथ आएगा।

इसके अलावा फोन में एनएफसी, 4,000 एमएएच बैटरी, 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होने का पता चला है।
Advertisement

Realme इस हफ्ते ही भारतीय मार्केट में अपने रियलमी एक्सटी हैंडसेट को भी लॉन्च करेगी। रियलमी एक्सटी ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इस फोन के तीन स्टोरेज वेरिएंट होंगे- 4 जीबी + 64 जीबी, 6 जीबी + 64 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी। फोन में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड स्क्रीन होगा, वाटरड्रॉप नॉच के साथ। फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी होगी जो 20 वॉट की VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
Advertisement

अब बात कैमरा सेटअप की। रियलमी एक्सटी चार रियर कैमरों के साथ आएगा। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ। इसके साथ एफ/ 2.25 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा होगा। दोनों ही 2 मेगापिक्सल के कैमरे का अपर्चर एफ/ 2.4 होगा। फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। अभी सिर्फ पर्ल ब्लू कलर वेरिएंट का खुलासा हुआ है। कंपनी सिल्वर विंग व्हाइट वेरिएंट भी ला सकती है। फोन में एंड्रॉयड 9 पाई में कलरओएस 6 पर चलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme XT Pro

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.