Realme Narzo स्मार्टफोन सीरीज़ से जल्द उठेगा पर्दा, टीज़र ज़ारी

Realme Narzo के बारे में कंपनी का कहना है कि यह मैक्स परफॉर्मेंस के साथ इस सेगटमेंट की संपूर्ण सीरीज़ है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 19 मार्च 2020 15:10 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी नार्ज़ो सीरीज़ युवाओं के लिए होगी
  • इस सीरीज़ की खासियत हो सकती है डिजाइन और बैटरी
  • Realme Narzo के दो वेरिएंट लॉन्च करने की जानकारी मिली

यह सीरीज़ भारत में POCO और Redmi को टक्कर दे सकती है।

Realme ने नया टीज़र ज़ारी करके भारत में Realme Narzo स्मार्टफोन सीरीज़ लाने की जानकारी दी है। कंपनी ने इस बात का कोई खुलासा नहीं किया है कि यह डिवाइस क्या होगा। बस इस बात की पुष्टि की है कि जल्द ही यह नई सीरीज़ लॉन्च होने वाली है। यह सीरीज़ कंपनी की Realme C, X और U सीरीज़ के स्मार्टफोन पोर्टफोलियो से अलग होगी। संभावना है कि यह नई सीरीज़ विशेष रूप से युवाओं के लिए लाया जाए। नई सीरीज़ भारत में POCO और Redmi ब्रांड के लेटेस्ट सीरीज़ टक्कर दे सकती है।

नई Realme Narzo सीरीज़ को टीज़र ट्विटर पर लाइव किया गया है। इससे जल्द ही पर्दा उठाए जाने की जानकारी दी गई है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन सीरीज़ के बारे में ज्यादा जानकारियों के लिए एक पेज बनाया है। इस पेज पर एक पोस्टर है, जिसमें नई सीरीज़ का लोगो और साथ ही कुछ शब्द लिखे हैं जैसे कि बोल्ड, यूनीक, पावर और जेन ज़ेड। इसका इशारा यह हो सकता है कि नई सीरीज़ युवाओं के लिए है और इसकी अहम खासियत डिजाइन व बैटरी लाइफ हो सकती है।

इस पेज़ पर लिखा है, नार्ज़ो क्या है? इसके जवाब में लिखा गया है कि रियलमी नार्जो मैक्स परफॉर्मेंस के साथ इस सेगटमेंट की संपूर्ण सीरीज़ है। इसके यह भी पूछा गया है कि यह किस के लिए है, जिसका जबाव देते हुए बताया गया है कि यह एक यूनीक सीरीज़ है जिसे खासतौर पर जनरेशन ज़ेड के लिए बनाया गया है। इन सभी टीज़र्स में फोन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है, इस वजह से यह साफ नहीं हो पाया कि इस नई सीरीज़ का पहला फोन कैसा होगा? 91Mobiles ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि रियलमी नार्ज़ो फोन के दो वेरिएंट लॉन्च किए जाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme Narzo, Realme Narzo Teaser, Realme, Realme Narzo Series
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.