Realme Narzo 20 और Realme Narzo 20 Pro जल्द दे सकते हैं दस्तक

टिप्सटर ने ट्विटर के जरिए Realme Narzo 20 सीरीज़ लॉन्च की जानकारी साझा की। इस मामले से जुड़े व्यक्ति का हवाला देते हुए टिप्सटर ने बताया कि Narzo 20 और Narzo 20 Pro स्मार्टफोन लॉन्च के लिए तैयार हैं। हालांकि, इसके आगे की कोई जानकारी प्रदान नहीं की।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 26 अगस्त 2020 17:01 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 20 और Narzo 20 Pro हो सकते हैं मौजूद फोन का रीब्रांड वर्ज़न
  • इस सीरीज़ में फिलहाल मौजूद हैं Narzo 10 और Narzo 10A
  • 1 सितंबर को कंपनी चीन में लॉन्च करेगी Realme X7 सीरीज़

Realme ने Realme Narzo 20 सीरीज़ लॉन्च को लेकर किसी तरह का टिप्पणी करने से मना कर दिया है

Realme Narzo 20 और Realme Narzo 20 Pro को लेकर जानकारी दी गई है कि कंपनी इन दोनों ही स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिसे जल्द ही मार्केट में पेश किया जाएगा। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने नार्ज़ो सीरीज़ को भारत में इस साल मई में लॉन्च किया था, जिसमें Narzo 10 और Nazro 10A स्मार्टफोन शामिल थे। यह स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में गेमिंग मोबाइल फोन की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए थे। संभवाना है कि रियलमी नार्ज़ो 20 और नार्ज़ो 20 प्रो भी कंपनी की स्ट्रेटजी को बरकरार रखते हुए सस्ती कीमत में पेश किए जाएंगे।

टिप्सटर मुकुल शर्मा ने ट्विटर के जरिए Realme Narzo 20 सीरीज़ लॉन्च की जानकारी साझा की। इस मामले से जुड़े व्यक्ति का हवाला देते हुए मुकुल शर्मा ने बताया कि Narzo 20 और Narzo 20 Pro स्मार्टफोन लॉन्च के लिए तैयार हैं। हालांकि, शर्मा ने इसके आगे की कोई जानकारी प्रदान नहीं की। रियलमी  ने भी इस बारे में किसी तरह का टिप्पणी करने से मना कर दिया है।
Advertisement
 

Narzo 10 और Narzo 10A के साथ रियलमी नार्ज़ो सीरीज़ की शुरुआत हुई थी। हालांकि, नार्ज़ो 10 और 10ए दोनों ही फ्रेश मॉडल नहीं बल्कि कंपनी के मौजूदा स्मार्टफोन के ही रीब्रांडेड वर्ज़न हैं। नार्ज़ो 10 Realme 6i का रीब्रांडेड वर्ज़न है जो कि म्यांमार में लॉन्च किया गया था और नार्ज़ो 10ए Realme C3 का रीब्रांडेड वर्ज़न है, जो कि थाइलैंड में लॉन्च किया गया था।

कंपनी के रिकॉर्ड को देखें, तो रियलमी हाल में लॉन्च हुए बजट फोन को नार्जो 20 और नार्ज़ो 20 प्रो के रूप में पेश कर सकती है।
Advertisement

गौरतलब है कि रियलमी इन दिनों Realme X7 और Realme X7 Pro की लॉन्चिंग की तैयारी में व्यस्त है। रियलमी इंडिया के सीईओ ने यह भी जानकारी दी है कि रियलमी एक्स7 सीरीज़ को जल्द ही भारत में भी पेश किया जाएगा। फिलहाल यह फोन 1 सितंबर को चीन में लॉन्च किए जाने हैं।
Advertisement

रियलमी एक्स7 सीरीज़ में 120 हर्ट्ज़ एमोलेड डिस्प्ले के साथ 1,200 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस और डीसी डिमिंग सपोर्ट मौजूद होगा। इसके अलावा फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good, built well
  • Excellent battery life
  • Very good value for money
  • Bad
  • Average overall camera quality
  • Bloatware and spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी80

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Superb battery life
  • Very good performance
  • Great value for money
  • Bad
  • Spammy notifications and bloatware
  • Poor low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी70

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.