Realme के इन स्मार्टफोन को मिलेगा एंड्रॉयड 10 अपडेट

रियलमी एक्सटी, रियलमी एक्स, रियलमी 3 प्रो, रियलमी 5 प्रो, रियलमी 3, रियलमी 5, रियलमी 3आई और रियलमी 2 प्रो को एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलने की पुष्टि हुई है।

Realme के इन स्मार्टफोन को मिलेगा एंड्रॉयड 10 अपडेट
ख़ास बातें
  • रियलमी 1, रियलमी सी1, रियलमी सी2 और रियलमी यू1 को लेकर जानकारी नहीं
  • एंड्रॉयड अपडेट को लेकर रियलमी रही है गंभीर
  • रियलमी 2 प्रो को भी मिलेगा यह अपडेट
विज्ञापन
रियलमी द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए Realme XT स्मार्टफोन के साथ Realme X, Realme 5 Pro और Realme 3 Pro को साल 2020 की पहली तिमाही में एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलेगा। यह जानकारी रियलमी ने शुक्रवार को रियलमी एक्सटी के लॉन्च इवेंट में दी। गौर करने वाली बात है कि एंड्रॉयड 10 अपडेट कंपनी के महंगे हैंडसेट तक ही सीमित नहीं है। Realme 5 और Realme 3i को भी यह अपडेट मिलेगा। याद रहे कि एंड्रॉयड 10 को हाल ही में गूगल द्वारा पिक्सल सीरीज़ के हैंडसेट के लिए रिलीज किया गया था। नया वर्ज़न अपने साथ सिस्टम वाइड डार्क थीम और इन्हांस्ड प्राइवेसी कंट्रोल्स लेकर आता है।

Realme ने एंड्रॉयड 10 के अपडेट को लेकर जानकारी ट्विटर पर दी। 2020 की पहली तिमाही में रियलमी एक्सटी, रियलमी एक्स, रियलमी 3 प्रो और रियलमी 5 प्रो को लेटेस्ट एंड्रॉयड अपडेट दिया जाएगा। 2020 की दूसरी तिमाही में यह अपडेट रियलमी 3, रियलमी 5 और रियलमी 3आई के लिए भी रिलीज किया जाएगा। वहीं, 2020 की तीसरी तिमाही में रियलमी 2 प्रो को भी यह अपडेट मिल जाएगा।

रियलमी एक्सटी के लॉन्च इवेंट में कंपनी के सीईओ माधव शेठ ने दावा किया कि रियलमी उन चुनिंदा ब्रांड में से है जिसने 100 प्रतिशत हैंडसेट के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट ज़ारी किया है। हालांकि, कंपनी ने एंड्रॉयड 10 अपडेट के लिए जो लिस्ट जारी की है उसमें रियलमी 1, रियलमी सी1, रियलमी सी2 और रियलमी यू1 जैसे लोकप्रिय हैंडसेट का नाम नहीं है।

फिलहाल, साफ नहीं है कि रियलमी भविष्य में अपने प्लान में कुछ बदलाव करती है या नहीं। हो सकता है कि कुछ पुराने हैंडसेट को भी यह अपडेट दिया जाए।

रियलमी ने शुक्रवार को भारतीय मार्केट में रियलमी एक्सटी को 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया। इसके साथ रियलमी के पहले पावर बैंक और रियलमी बड्स वायरलेस को मार्केट में उतारा गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  2. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  3. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  4. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  5. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  6. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  7. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  8. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  9. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  10. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »