Realme GT 7 स्मार्टफोन 7,200mAh बैटरी के साथ 23 अप्रैल को होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स हुए कंफर्म

Realme GT 7 का लॉन्च इवेंट चीन में 23 अप्रैल को शाम 4 बजे (भारतीय समय अनुसार दोपहर 1:30 बजे) होगा। कंपनी ने फोन की मोटाई 8.25mm और वजन 203 ग्राम बताया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2025 14:17 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT 7 का लॉन्च इवेंट चीन में 23 अप्रैल को शाम 4 बजे होगा
  • भारतीय समय अनुसार दोपहर 1:30 बजे देखा जा सकेगा लाइव
  • 7200mAh की बड़ी बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा फोन

सीरीज में Realme GT 7 Pro (ऊपर तस्वीर में) पहले ही लॉन्च हो चुका है

Realme ने कन्फर्म कर दिया है कि उसका अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme GT 7 चीन में 23 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, यह फोन 7200mAh की बड़ी बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा, बावजूद इसके इसकी बॉडी पतली और हल्की रहेगी। GT 7 में MediaTek का लेटेस्ट Dimensity 9400+ चिपसेट मिलेगा और इसका डिजाइन पतला रखने के लिए कंपनी ने ग्रेफीन-बेस्ड कूलिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया है।

Realme GT 7 का लॉन्च इवेंट चीन में 23 अप्रैल को शाम 4 बजे (भारतीय समय अनुसार दोपहर 1:30 बजे) होगा। कंपनी ने फोन की मोटाई 8.25mm और वजन 203 ग्राम बताया है। ऑफिशियल इमेज में इसकी थिकनेस की तुलना स्ट्रॉ और जिपर जैसी चीजों से की गई है, ताकि इसके स्लिम प्रोफाइल को हाइलाइट किया जा सके।

फोन में 100W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट होगा और बैक पैनल ग्रेफीन-कोटेड फाइबरग्लास का होगा, जिसे कंपनी ने "Ice Sense" कूलिंग टेक्नोलॉजी कहा है। कंपनी का दावा है कि यह ग्लास की तुलना में छह गुना ज्यादा हीट कंडक्ट करता है, जिससे फोन लंबे यूज के दौरान भी ठंडा बना रहेगा।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो GT 7 में एक कस्टमाइज्ड BOE फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, पतले बेजल्स और आई-प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स होंगे। फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और IP69 रेटिंग भी हो सकती है, जिससे यह डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट बनेगा।
Advertisement

Realme GT 7 का सॉफ्टवेयर लेयर एक कस्टमाइज्ड ColorOS वर्जन हो सकता है, जो Android 15 पर बेस्ड होगा। इस सीरीज का पहले लॉन्च हो चुका वेरिएंट Realme GT 7 Pro पहले ही Snapdragon 8 Elite SoC और 120W चार्जिंग के साथ पेश किया जा चुका है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  2. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  5. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  10. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.