Realme Q में होगी 4,035 एमएएच की बैटरी

Realme Q: रियलमी क्यू की बैटरी क्षमता और फास्ट चार्जिंग तकनीक के बारे में जानकारी सामने आ गई है। कुछ समय पहले फोन की वास्तविक तस्वीरें लीक हुई थी जो इशारा देती हैं कि यह फोन Realme 5 Pro का ही चीनी वेरिएंट हो सकता है।

Realme Q में होगी 4,035 एमएएच की बैटरी

Realme Q Battery: रियलमी क्यू में होगी 4,035 एमएएच की बैटरी

ख़ास बातें
  • चीफ मार्केटिंग ऑफिसर ने उठाया रियलमी क्यू की बैटरी क्षमता से पर्दा
  • Realme Q में होगा स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट का इस्तेमाल
  • Realme Q Series से 5 सितंबर को चीन में उठेगा पर्दा
विज्ञापन
Realme Q: रियलमी क्यू के आधिकारिक लॉन्च से पहले स्मार्टफोन की बैटरी क्षमता और फास्ट चार्जिंग तकनीक के बारे में जानकारी सामने आ गई है। कंपनी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर Xu Qi Chase ने फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठा दिया है। याद करा दें कि कुछ समय पहले रियलमी क्यू के रिटेल पैकेज की वास्तविक तस्वीरें सामने आईं थीं। हर तरफ से फोन को देखने के बाद भी यही लगता है कि यह रियलमी 5 प्रो का ही अवतार है।
 

Realme Q Specifications

चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर Xu Qi Chase ने इस बात को कंफर्म किया है कि स्मार्टफोन को 5 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। फोन में जान फूंकने के लिए 4.,035 एमएएच की बैटरी होगी जो 20 वॉट वूक फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आएगी। GizmoChina की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बात की भी पुष्टि की गई है कि Realme Q स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर से लैस होगा। इसी चिपसेट का इस्तेमाल Realme 5 Pro में भी हुआ है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर चलेगा।

याद करा दें कि Realme ने पिछले सप्ताह ही घोषणा की है कि Realme Q सीरीज़ को 5 सितंबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद रियलमी ने अपने वीबो पेज पर फोन में स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर होने की जानकारी दी थी। एक दूसरे पोस्ट में 48 मेगापिक्सल के सोनी सेंसर का ज़िक्र था। Realme Q की वास्तविक तस्वीरें लीक हुई थी जो इशारा देती हैं कि यह फोन रियलमी 5 प्रो का ही चीनी वेरिएंट हो सकता है।

कंपनी के पहले 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन Realme XT को चीनी मार्केट में इस महीने लॉन्च किया जा सकता है। रियलमी एक्सटी में वाटरड्रॉप नॉच के साथ 6.4 इंच का सुपर एमोले फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए ऐड्रेनो 616 जीपीयू  का इस्तेमाल हुआ है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme Q, Realme, Xu Qi Chase
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »