8GB रैम, 7000mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ Realme P4x, Watch 5 का लॉन्च 4 दिसंबर को, जानें सबकुछ

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 नवंबर 2025 14:11 IST
ख़ास बातें
  • Realme P4x में कंपनी ने MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट दिया है।
  • फोन में 50MP AI रियर कैमरा प्राइमरी कैमरा के रूप में मौजूद होगा।
  • Realme Watch 5 में 1.97 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिलने वाला है।

Realme P4x और Realme Watch 5 को कंपनी अगले महीने मार्केट में पेश करने जा रही है।

Photo Credit: Realme

Realme मार्केट में नई हलचल करने के लिए तैयार है। कंपनी अपना नया स्मार्टफोन Realme P4x मार्केट में उतारने जा रही है जिसके साथ में कंपनी नई स्मार्टवॉच Realme Watch 5 भी लॉन्च करेगी। रियलमी पी4एक्स के रूप में कंपनी विशाल बैटरी वाले सबसे तेज फोन को प्रोमोट कर रही है। वहीं, Realme Watch 5 स्मार्टवॉच में AMOLED डिस्प्ले होगा। यह IP68 रेटिंग के साथ आने वाली है। इसमें कंपनी ने 20 दिन तक बैटरी लाइफ होने का दावा किया है। आइए जानते हैं लॉन्च होने वाले इन प्रोडक्ट्स के बारे में अन्य डिटेल्स। 

Realme P4x और Realme Watch 5 को कंपनी अगले महीने मार्केट में पेश करने जा रही है। 4 दिसंबर के दिन इनका लॉन्च निर्धारित किया जा चुका है। दोनों ही प्रोडक्ट्स के मुख्य स्पेसिफिकेशंस चर्चा में हैं। Realme P4x में कंपनी ने MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट दिया है। फोन में 7000mAh की धांसू बैटरी मिलने वाली है जिसके साथ में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी होगा। फोन के लिए गेमिंग और मल्टी टास्किंग का बेहतर अनुभव दे पाने की बात कंपनी की ओर से कही गई है। इसके साथ ही यह कई AI फीचर्स से भी लैस होगा। 

फोन में 18 जीबी रैम होगी। इसमें 8 जीबी की फिजिकल रैम होगी जिसके साथ 10 जीबी वर्चुअल रैम का सपोर्ट होगा। इसमें 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी। फोन में 50MP AI रियर कैमरा प्राइमरी कैमरा के रूप में मौजूद होगा। फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। 

Realme Watch 5 में 1.97 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिलने वाला है। स्मार्टवॉच में एक्स्ट्रा लार्ज 2D फ्लैट ग्लास का प्रोटेक्शन मिलने वाला है। वॉच में एल्युमिनियम एलॉय का इस्तेमाल किया गया है। यह यूनीबॉडी मेटेलिक टेक्स्चर के साथ आती है। कंपनी ने दावा किया है कि इसमें बेहतरीन बैटरी लाइफ देखने को मिलेगी। स्मार्टवॉच में कंपनी ने एक खास लाइट मोड दिया है जिसके तहत यह घड़ी सिंगल चार्ज में 20 दिन का बैकअप दे सकेगी। इसके अलावा इसमें कई फिटनेस फीचर्स भी मिलने वाले हैं। स्मार्टवॉच में हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स भी आने की उम्मीद है। 

Realme Watch 5 में कंपनी ने 108 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए हैं। यह 5 GNSS जीपीएस सपोर्ट से लैस हो सकती है। इसमें डस्ट और वाटर रसिस्टेंस फीचर दिया गया है जिसके तहत यह IP68 रेटेड बॉडी के साथ आती है। दोनों ही प्रोडक्ट्स को कंपनी मार्केट में 4 दिसंबर को लॉन्च करने वाली है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  2. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  3. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  4. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  5. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  6. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  7. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  8. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  10. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.