Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू

Realme P4s Lite को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। फोन में 7,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹16,499 है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2026 12:32 IST
ख़ास बातें
  • 7,000mAh बैटरी के साथ 15W चार्जिंग
  • 120Hz डिस्प्ले और Unisoc T7250 प्रोसेसर
  • ₹16,499 से कीमत, 8 अक्टूबर से सेल

Realme P4s Lite 4G की भारत में कीमत 16,499 रुपये है

Photo Credit: Realme

Realme ने भारतीय बाजार में अपने P4 सीरीज का एक और नया स्मार्टफोन Realme P4s Lite लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे बिना किसी बड़े लॉन्च इवेंट के अपनी वेबसाइट पर लिस्ट किया है। फोन को खासतौर पर बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इसमें 7,000mAh की बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है। हालांकि, यहां एक बात ध्यान देने वाली है कि Realme P4s Lite में 5G कनेक्टिविटी नहीं मिलती, यानी यह 4G स्मार्टफोन है।

Realme P4s Lite में 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 1570×720 पिक्सल का HD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। कंपनी ने इसमें 240Hz तक का टच सैंपलिंग रेट दिया है, जबकि ब्राइटनेस 900 निट्स तक HBM मोड में जाती है। डिस्प्ले Vivid मोड में 86 फीसदी DCI-P3 कलर गैमट को सपोर्ट करता है और इसकी सुरक्षा के लिए Panda MN228 ग्लास दिया गया है।

Advertisement

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ अधिकतम 4GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को microSD कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। फोन Realme UI पर चलता है, हालांकि कंपनी की लिस्टिंग में फिलहाल Android का सटीक वर्जन नहीं बताया गया है।

बैटरी की बात करें तो Realme P4s Lite में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन 15W चार्जिंग और 15W USB पावर डिलीवरी को सपोर्ट करता है। फोन का वजन करीब 215 ग्राम है और इसकी मोटाई 9mm है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक का ऑप्शन भी मिलता है।

कैमरा सेटअप को देखें तो फोन के पीछे 13MP का ऑटोफोकस प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यह कैमरा 30fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। यानी कैमरे के मामले में कंपनी ने इसे बेसिक जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया है।

Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi 5, Bluetooth 5.2, GPS और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद है। हालांकि, इसमें NFC नहीं मिलता और 5G नेटवर्क का सपोर्ट भी नहीं है।

Realme P4s Lite price in India, sale details

Realme P4s Lite को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 4GB+64GB मॉडल की कीमत ₹16,499 और 4GB+128GB मॉडल की कीमत ₹18,499 रखी गई है। फोन को Nebula Black और Moonlight Silver कलर में खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाली है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.