Realme P4s 5G हुआ 50MP AI कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Realme ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Realme P4s 5G लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 अगस्त 2026 12:21 IST
ख़ास बातें
  • Realme P4s 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।
  • Realme P4s 5G में 8,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Realme P4s 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा चिपसेट है।

Realme P4s 5G में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Realme

Realme ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Realme P4s 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा चिपसेट के साथ हाइपर विजन+ एआई चिप दिया गया है। P4s 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। Realme के इस फोन में 8,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यहां हम आपको Realme P4s 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Realme P4s 5G Price

Realme P4s 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹34,999,  8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹37,999 और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹41,999 की कीमत है। यह फोन टाइटेनियम ग्रे और इलेक्ट्रिक सियान कलर में उपलब्ध है। यह फोन बिक्री के लिए 3 सितंबर से उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर के तहत बैंक ऑफर, एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ मिल सकता है।

Realme P4s 5G Features & Specifications

Realme P4s 5G में 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1272×2772 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 6,500 निट्स तक अधिकतम ब्राइटनेस है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा चिपसेट के साथ हाइपर विजन+ एआई चिप दिया गया है। P4s 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP69, IP68, IP66 रेटिंग से लैस किया गया है। वहीं कूलिंग के लिए 7000mm2 वीसी कूलिंग और एआई गेमिंग पार्टनर के साथ आता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो P4s 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और ओआईएस सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और जीपीएस शामिल हैं। Realme के इस फोन में 8,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बैटरी सिर्फ 28 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो सकती है।
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  9. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  10. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.