10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील

Realme P4 Power 5G Flipkart पर डिस्काउंट और बैंक ऑफर के साथ उपलब्ध है। फोन में 10,001mAh बैटरी, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर मिलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 जून 2026 10:07 IST
ख़ास बातें
  • Realme P4 Power 5G पर बैंक ऑफर के साथ छूट
  • फोन में 10,001mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग
  • Dimensity 7400 Ultra और 50MP OIS कैमरा दिया गया

Realme P4 Power के लॉन्च के बाद इसकी कीमत में इजाफा हो चुका है

Realme P4 Power 5G को कंपनी ने इसी साल जनवरी के आखिर में लॉन्च किया था। यह एक स्मार्टफोन होने के साथ पावर बैंक जितनी बैटरी लेकर आता है। फोन में विशाल 10001mAh की बैटरी दी गई है। लॉन्च के बाद से इस फोन की कीमत बढ़ चुकी है, लेकिन अभी यह ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अच्छे डिस्काउंट पर मिल रहा है। Realme P4 Power 5G में 1.5K AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7400 Ultra SoC और 50MP ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। 

Realme P4 Power 5G को वर्तमान में Flipkart पर 29,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। कीमत इसके बेस 8GB RAM और 128GB वेरिएंट के लिए है। इसके अलावा, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वेरिएंट्स क्रमश: 31,999 रुपये और 34,999 रुपये में लिस्टेड है। यदि ग्राहक Flipkart SBI या Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड का यूज करते हैं, तो उन्हें 1,475 से 1,725 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा, जो इसकी शुरुआती इफेक्टिव कीमत को 28,024 पर ले जाएगा।

Realme P4 Power 5G में 6.8 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिप यहां मिलती है। फोन में रियर में 50MP का मेन कैमरा है जिसमें OIS फीचर भी है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। सेल्फी कैमरा 16MP का है। फोन Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलता है। 

Realme P4 Power 5G का सबसे बड़ा हाईलाइट फीचर इसकी 10,001 mAh की बैटरी है। यह 80W फास्ट चार्जिंग, 27W रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें बेहतर एनिमेशन और मल्टी-टास्किंग एक्सपीरिएंस के लिए नया Flux Engine दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  2. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  8. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  9. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.