Realme P3x 5G में मिलेगी 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज! कलर ऑप्शन और कैमरा डिटेल्स भी हुए लीक

कोडनेम RMX3944 रखने वाला यह स्मार्टफोन मॉडल 6GB + 128GB, 8GB + 128GB और 8GB + 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में लॉन्च होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 जनवरी 2025 20:23 IST
ख़ास बातें
  • अपकमिंग Realme P3x 5G के कुछ डिटेल्स लीक किए गए हैं
  • कोडनेम RMX3944 वाला यह फोन तीन कॉन्फिगरेशन में लॉन्च हो सकता है
  • 6GB + 128GB, 8GB + 128GB और 8GB + 256GB वेरिएंट मिलने का किया गया है दावा

Realme P1 5G (ऊपर फोटो में) सीरीज के सक्सेसर के रूप में लॉन्च हो सकती है अपकमिंग Realme P3 5G सीरीज

Photo Credit: Realme

Realme P3 सीरीज के कुछ मॉडल्स को आने वाले महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में सीरीज के तीन मॉडल्स - Realme P3, Realme P3 Pro और Realme P3 Ultra की कुछ डिटेल्स ऑनलाइन लीक हुई थीं। अब, एक बिल्कुल नए P-सीरीज मॉडल - Realme P3x 5G के स्टोरेज वेरिएंट, कलर ऑप्शन और कैमरा डिटेल्स को लीक किया गया है। कथित Realme P3x 5G को तीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है और इसमें 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वाले कॉन्फिगरेशन मिलने की उम्मीद है। वहीं, इसके कैमरा डिटेल्स Camera FV-5 डेटाबेस लिस्टिंग के जरिए सामने आए हैं।

सुधांशु अंबोरे (@Sudhanshu1414) ने MySmartPrice के साथ मिलकर अपकमिंग Realme P3x 5G के कुछ डिटेल्स लीक किए हैं। रिपोर्ट बताती है कि कोडनेम RMX3944 रखने वाला यह स्मार्टफोन मॉडल 6GB + 128GB, 8GB + 128GB और 8GB + 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में लॉन्च होगा। इतना ही नहीं, यह भी दावा किया गया है कि अपकमिंग Realme P-सीरीज मॉडल लूनार सिल्वर, मिडनाइट ब्लू और स्टेलर पिंक कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

Realme P3x 5G को समान मॉडल नंबर के साथ कथित तौर पर Camera FV5 डेटाबेस में भी लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग बताती है कि इसमें पिक्सल बिनिंग के बाद 1.6-मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा मिलेगा, जिसका अपर्चर f/1.8 होगा। यदि यह पिक्सल बिनिंग के बाद बताया गया रिजॉल्यूशन है, तो निश्चित तौर पर सेंसर का मैक्सिमम रिजॉल्यूशन इससे अधिक होगा। 

आगे यह भी बताया गया है कि मेन रियर कैमरा मैनुअल फोकस सपोर्ट करेगा और साथ ही इसमें 100-6400 ISO रेंज के साथ 32 सेकंड तक के लॉन्ग एक्सपोजर शॉट्स लेने की क्षमता मिल सकती है।
Advertisement

जैसा कि हमने बताया, Realme की P-सीरीज में पहले से Realme P3, Realme P3 Pro और Realme P3 Ultra मौजूद होने की खबरें हैं। हाल ही में Realme P3 को Eurofins सर्टीफिकेशन मिला था। बताया गया है कि फोन का मॉडल नंबर RMX5070 होगा। इस लिस्टिंग से खुलासा होता है कि फोन में 5860mAh (टिपिकल 6000mAh) बैटरी कैपिसिटी होगी। 
Advertisement

फोन में 45W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी यहां पर बताया गया है। इससे पहले आए लीक्स के मुताबिक फोन में 5G सपोर्ट भी है। इसमें 50MP का मेन रियर कैमरा आने की बात सामने आ चुकी है। सेल्फी के लिए यह फोन 16MP कैमरा से लैस हो सकता है। फोन में तीन रैम स्टोरेज ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं। इसका पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है। दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है। जबकि तीसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.