Realme P3 के लॉन्च से पहले सामने आया Geekbench स्कोर, 12GB रैम और Android 15 के साथ किया गया टेस्ट

लिस्टिंग इशारा करती है Realme P3 में 12GB रैम और Android 15 शामिल होगा। इन कॉन्फिगरेशन के साथ इसने गीकबेंच पर सिंगल-कोर टेस्ट में 1,110 और मल्टी-कोर टेस्ट में 3,116 स्कोर हासिल किया।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 फरवरी 2025 21:13 IST
ख़ास बातें
  • एक Realme फोन को मॉडल नंबर RMX5070 के साथ Geekbench पर टेस्ट किया गया है
  • इस मॉडल नंबर को पहले भी सर्टिफिकेशन्स प्राप्त हो चुके हैं
  • मॉडल नंबर को Realme P3 के साथ जोड़ा जाता है

Realme P1 5G (ऊपर फोटो में) के सक्सेसर के रूप में आएगा Realme P3

Photo Credit: Realme

Realme P3 सीरीज को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज में Realme P3 के साथ एक P3 Pro मॉडल होने की संभावना है, जो पिछले कुछ समय से लीक्स के जरिए सुर्खियां बटोर रहा है। अब, कई दिनों बाद वेनिला मॉडल, यानी Realme P3 की कुछ जानकारियां सामने आई हैं। एक रियलमी फोन को गीकबेंच पर लिस्टेड देखा गया है, जिसे Realme P3 बताया जा रहा है। फोन के 6000mAh बैटरी, 8GB रैम और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस होने की उम्मीद है।

एक Realme फोन को मॉडल नंबर RMX5070 के साथ Geekbench पर टेस्ट किया गया है। इस मॉडल नंबर को पहले भी सर्टिफिकेशन्स प्राप्त हो चुके हैं और इसे Realme P3 के साथ जोड़ा जाता है। फोन को प्लेटफॉर्म पर एक ऐसे चिपसेट के साथ टेस्ट किया गया है, जिसमें एक प्राइम सीपीयू कोर को 2.3 गीगाहर्ट्ज, तीन परफॉर्मेंस कोर को 2.21 गीगाहर्ट्ज और अन्य चार कोर को 1.8 गीगाहर्ट्ज पर क्लॉक किया गया था। ऐसा हो सकता है कि यह Snapdragon 7s Gen 3 SoC का अंडरक्लॉक्ड वेरिएंट हो या पूरी तरह से एक नया चिपसेट हो।

इसके अलावा, लिस्टिंग इशारा करती है फोन में 12GB रैम और Android 15 शामिल होगा। इन कॉन्फिगरेशन के साथ इसने गीकबेंच पर सिंगल-कोर टेस्ट में 1,110 और मल्टी-कोर टेस्ट में 3,116 स्कोर हासिल किया।

पिछले लीक्स को सच मानें तो डिवाइस को यूरोफिन्स सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर 5,860mAh बैटरी के साथ देखा गया था, जो टिपिकली 6000mAh क्षमता हो सकती है। इसे 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। डिवाइस के तीन रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन - 6GB+128GB, 8G+128GB और 8GB+256GB में आने की उम्मीद है। वहीं, लीक्स की मानें तो इसे नेबुला पिंक, कॉमेट ग्रे और स्पेस सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। कुछ लीक्स ने इशारा दिया है कि अपकमिंग रियलमी फोन में 50MP का मेन रियर कैमरा होगा और सेल्फी के लिए 16MP शूटर मिलेगा।
Advertisement

वहीं, दूसरी ओर हाल ही में Realme P3 Pro के डिजाइन को लीक किया गया था। लीक हुई फोटो में फोन एक प्रोटेक्टिव केस के अंदर नजर आया था, जिससे पता चला था कि इसमें एक सर्कुलर ग्लास एलिमेंट के अंदर मौजूद एक ड्यूल कैमरा सेटअप होगा। फोटो से कुछ कैमरा स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा हुआ है, जिसमें प्राइमरी सेंसर एक ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन, f/1.8 अपर्चर और 24 mm फोकल लेंथ के साथ 50 मेगापिक्सल शूटर होगा। इसके अलावा फोटो में फोन ब्लू कलर का नजर आ रहा है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.