Rs 16,999 से शुरू होगी Realme P3 5G की कीमत, 19 मार्च को है अर्ली बर्ड सेल; जानें स्पेसिफिकेशन्स

Realme ग्राहकों को 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 500 रुपये का एक्सचेंज बोनस ऑफर करेगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 मार्च 2025 17:08 IST
ख़ास बातें
  • Realme P3 5G के 6GB + 128GB वेरिएंट की भारत में कीमत 16,999 रुपये होगी
  • इसका एक 8GB + 128GB वेरिएंट होगा, जिसकी कीमत 17,999 रुपये रखी गई है
  • टॉप-एंड 8GB + 256GB वेरिएंट को 19,999 रुपये में लॉन्च किया जाएगा

Photo Credit: Realme

Realme ने भारतीय बाजार में अपने लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन, Realme P3 5G को पेश किया है। यूं तो आधिकारिक लॉन्च Realme P3 Ultra के साथ 19 मार्च को होना है, लेकिन इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा पहले ही कर दिया गया है। हैंडसेट अपने प्राइस रेंज में कुछ प्रभावित करने वाले स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के कॉम्बिनेशन के साथ आता है। इसमें 50-मेगापिक्सल मेन रियर कैमरा सेंसर वाला डुअल सेटअप मिलता है। स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 nits पीक ब्राइटनेस लेवल वाले डिस्प्ले पैनल से लैस है। यह Snapdragon 6 Gen 4 SoC पर काम करता है और Android 14-बेस्ड Realme UI चलाता है। यहां हम Realme P3 5G के स्पेसिफिकेशन्स और इसकी कीमत की जानकारी दे रहे हैं।
 

Realme P3 5G price in India, availability

Realme P3 5G के 6GB + 128GB वेरिएंट की भारत में कीमत 16,999 रुपये होगी। इसका एक 8GB + 128GB वेरिएंट होगा, जिसकी कीमत 17,999 रुपये रखी गई है। वहीं, टॉप-एंड 8GB + 256GB वेरिएंट को 19,999 रुपये में लॉन्च किया जाएगा। इसमें कॉमेट ग्रे, नेबुला पिंक और स्पेस सिल्वर कलर ऑप्शन मिलेंगे।
Advertisement

कुछ लॉन्च ऑफर्स भी मिलेंगे। Realme ग्राहकों को 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 500 रुपये का एक्सचेंज बोनस ऑफर करेगी। हैंडसेट की अर्ली बर्ड सेल 19 मार्च 2025 से Realme की आधिकारिक वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और अधिकृत रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। अर्ली बर्ड सेल में Realme P3 5G खरीदने वाले ग्राहक Buds Air 5 को 1,499 रुपये और Buds Wireless 5 ANC को 1,599 रुपये में खरीद सकेंगे।
 

Realme P3 5G specifications, features

Realme P3 5G लिस्टिंग से पता चलता है कि इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 2,000 nits पीक ब्राइटनेस और 1500 nits टच सैंपलिंग रेट वाला AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। फोन 4nm Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट पर काम करेगा, जिसे 8GB तक रैम और मैक्सिमम 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। कंपनी का कहना है कि इसमें BGMI 90fps पर चलेगा। 
Advertisement

इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी है। फोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 6050mm sq एयरोस्पेस-ग्रेड VC सिस्टम है। इसे AI मोशन कंट्रोल और AI अल्ट्रा टच कंट्रोल जैसे AI-बेस्ड GT बूस्ट गेमिंग फीचर्स देने के लिए टीज किया गया है। Realme P3 5G में धूल और पानी से प्रोटेक्शन के लिए IP69 रेटेड बिल्ड शामिल है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  3. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.