Realme P1 5G को डिस्काउंट में खरीदने का मौका, सिर्फ 12,999 रुपये हुई कीमत

Realme P1 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ई-कॉमर्स साइट Flipkart और Amazon पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2024 10:54 IST
ख़ास बातें
  • Realme P1 5G में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme P1 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Realme P1 5G में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Realme P1 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Realme

अगर आप Realme P1 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ई-कॉमर्स साइट Flipkart और Amazon पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। ई-कॉमर्स साइट पर कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर मिल रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में अतिरिक्त बचत हो सकती है। यहां हम आपको Realme P1 5G पर मिलने वाली डील के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme P1 5G Price & Offers


Flipkart और Amazon पर Realme P1 5G पर अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। Realme P1 5G का 6GB RAM/128GB वेरिएंट को Flipkart पर 14,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर में एसबीआई कार्ड से भुगतान से 2000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 12,999 रुपये हो जाएगी। वहीं 8GB RAM/128GB वेरिएंट 15,999 रुपये में लिस्ट है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 13,999 रुपये हो जाएगी। अगर आप ICICI कार्ड का इस्तेमाल करके Realme P1 5G स्मार्टफोन खरीदते हैं तो अमेजन पर समान डिस्काउंट लागू है। Amazon पर एक्सिस बैंक पर भी ऑफर हैं। आप Realme P1 5G को Amazon और Flipkart पर समान कीमत पर खरीद सकते हैं।


Advertisement
Realme P1 5G Specifications


Realme P1 5G में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2,400 x 1,080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इसमें MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर दिया गया है। पैनल रेनवॉटर टच फीचर का भी सपोर्ट करता है जिससे यूजर्स गीले हाथों या बारिश में भी फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। P1 5G में 8GB RAM और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। यह एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme P1 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 45W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग के साथ है। यह स्मार्टफोन Phoenix Red और Peacock Green कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाफाई 802.11 a/b/g/n/ac, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट से लैस है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent performance at this price point
  • Good AMOLED screen
  • Optimised software
  • Reliable battery life
  • IP54 rating
  • Bad
  • Average camera performance
  • Preloaded bloatware (can be uninstalled)
  • System notification spam
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  2. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  5. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  9. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  10. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  3. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  6. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  9. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  10. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.