Realme P1 5G का नया वेरिएंट हुआ लॉन्च, जानें कीमत और उपलब्धता

Realme P1 5G में 6.67 इंच की फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2,400 x 1,080 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 मई 2024 12:26 IST
ख़ास बातें
  • Realme P1 5G में 6.67 इंच की फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme P1 के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 17,499 रुपये है।
  • Realme P1 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Realme P1 5G में 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा है।

Photo Credit: Realme

Realme ने हाल ही में भारत Realme P1 सीरीज को पेश किया था, जिसमें Realme P1 5G और Realme P1 Pro 5G शामिल हैं। अब ब्रांड ने Realme P1 5G का नया 8GB RAM+128GB स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। Realme P1 5G में 6.67 इंच की फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Realme P1 5G के नए स्टोरेज वेरिएंट के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme P1 5G 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
Realme P1 5G के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 17,499 रुपये है। यह अब Flipkart और Realme eStore पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। Realme फिलहाल फोन पर 500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रहा है। कूपन कोड का इस्तेमाल करके खरीदार 1,000 रुपये की छूट भी पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 15,999 रुपये हो जाएगी। हालांकि, यह कूपन सिर्फ Realme eStore पर लागू है। आपको बता दें कि यह फोन पहले दो स्टोरेज ऑप्शन 6GB RAM+128GB स्टोरेज और 8GBRAM+256GB स्टोरेज में उपलब्ध था।


Realme P1 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन


Realme P1 5G में 6.67 इंच की फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2,400 x 1,080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इसमें MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर दिया गया है। Realme के इस फोन में 8GB RAM और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 के साथ आता है। कंपनी दावा करती है कि फोन में दो एंड्रॉइड अपडेट मिलेंगे।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme P1 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 45W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। यह धूल और छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग के साथ भी आता है।  पैनल रेनवॉटर टच फीचर का भी सपोर्ट करता है जिससे यूजर्स गीले हाथों या बारिश में भी फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent performance at this price point
  • Good AMOLED screen
  • Optimised software
  • Reliable battery life
  • IP54 rating
  • Bad
  • Average camera performance
  • Preloaded bloatware (can be uninstalled)
  • System notification spam
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
  2. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  3. '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
  4. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  5. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  6. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  7. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  8. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  9. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  10. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.