Realme Note 60 फोन लॉन्च होगा 6GB रैम, 5000mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले के साथ! डिटेल्स लीक

सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 अगस्त 2024 21:00 IST
ख़ास बातें
  • रियर साइड में 32 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलने वाला है।
  • इसमें IP64 रेटिंग होगी।
  • फोन 5000mAh बैटरी के साथ आ सकता है।

Realme Note 50 (फोटो में) का सक्सेसर डिवाइस होगा Realme Note 60 फोन

Photo Credit: Realme

Realme Note 60 स्मार्टफोन को लेकर बड़ा अपडेट आया है। इस फोन के सभी मेन स्पेसिफिकेशंस जैसे डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा, डिजाइन आदि सब सामने आ गए हैं। यह Realme Note 50 का सक्सेसर होगा। Realme Note 60 में 6.74 इंच का LCD डिस्प्ले मिलेगा जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट बताया गया है। फोन में रियर साइड में 32 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलने वाला है। इसमें IP64 रेटिंग होगी। फोन 5000mAh बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग फीचर भी लेकर आ सकता है। 

Realme Note 60 के सभी स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक हो गए हैं। कंपनी ने हालांकि, अधिकारिक रूप से ऐसी कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन ऑनलाइन रिटेलर्स की लिस्टिंग के माध्यम से (via) फोन के मेन स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। Realme Note 60 में 6.74 इंच का IPS LCD डिस्प्ले होगा जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। यह डिस्प्ले HD+ रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करेगा। फोन में रेनवाटर टच फीचर भी जोड़ा गया है। 
Advertisement

कैमरा की बात करें तो रियर में फोन 32 मेगापिक्सल के मेन सेंसर से लैस होगा जिसमें 10x डिजिटल जूम फीचर भी मिलने वाला है। सेकंडरी सेंसर के डिटेल्स लिस्टिंग में नहीं पता चलते हैं। फ्रंट में यह 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से लैस होगा। फोन ब्लैक और ब्लू कलर्स में आ सकता है। 

बॉडी और डिजाइन की बात करें तो यह स्मार्टफोन मेटल फ्रेम में आ सकता है। फोन में Unisoc T612 चिपसेट होगा जिसके साथ में 4 जीबी रैम, या 6 जीबी रैम की पेअरिंग दी जा सकती है। साथ ही 64 जीबी, या 128 जीबी स्टोरेज को जोड़ा जा सकता है। डिवाइस 5000mAh की बड़ी बैटरी से लैस होगा। जिसके साथ में 10W चार्जर देखने को मिल सकता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है। 
Advertisement

कीमत की बात करें तो फोन का 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट इंडोनेशिया में Rp 1,399,000 (लगभग 90 डॉलर, या लगभग 7,500 रुपये) में लिस्टेड है। वहीं, फोन का 6GB/128GB मॉडल Rp 1,599,000 (लगभग 103 डॉलर) में लिस्टेड है। फोन इंडोनेशिया में खरीद के लिए जल्द उपलब्ध हो सकता है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.