5000mAh बैटरी, 8GB रैम के साथ ‘सस्‍ता’ Realme Note 60 स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

Realme Note 60 : 5000 एमएएच बैटरी वाला यह फोन लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर रन करता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 अगस्त 2024 18:23 IST
ख़ास बातें
  • Realme Note 60 स्‍मार्टफोन लॉन्‍च
  • इंडोनेशियाई मार्केट में लॉन्‍च हुई डिवाइस
  • बजट सेगमेंट में लाया गया है फोन

Realme Note 60 की शुरुआती कीमत 4GB + 128GB मॉडल के लिए 1,399,000 IDR (लगभग 7,568 रुपये) है।

Realme Note 60 Launched : रियलमी ने एक नया स्‍मार्टफोन ‘रियलमी नोट 60' इंडोनेशियाई मार्केट में लॉन्‍च किया है। यह पिछले साल आए Realme Note 50 के सक्‍सेसर के रूप में देखा जा रहा है। नए फोन में कई अपग्रेड हैं। इसमें एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले दिया गया है। 32 एमपी का कैमरा है। 8 जीबी तक रैम मिल जाती है, जो यूनिसॉक के प्रोसेसर से अटैच है। 5000 एमएएच बैटरी वाला यह फोन लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। कंपनी इसे बजट सेगमेंट में लाई है। 
 
 

Realme Note 60 Price 

Realme Note 60 की शुरुआती कीमत 4GB + 128GB मॉडल के लिए 1,399,000 IDR (लगभग 7,568 रुपये) है। इसका 6GB + 128GB आया है 1,599,000 IDR (लगभग 8,650 रुपये) में और 8GB + 256GB मॉडल के दाम 1,999,000 IDR (लगभग 10,814 रुपये) हैं। फोन को मार्बल ब्‍लैक और वोयाजर ब्‍लू कलर्स में लिया जा सकेगा। फोन इंडाेनेशियाई मार्केट में तो आ गया है, पर भारत में इसकी उपलब्‍धता पर अभी कोई जानकारी नहीं है। 
 

Realme Note 60 specifications, features 

Realme Note 60 में 6.74 इंच का एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले है। इसमें 90 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट मौजूद है। डिस्‍प्‍ले में वॉटर ड्रॉप नॉच है, जिसमें फ्रंट कैमरा फ‍िट है। फ्लैट फ्रेम डिजाइन वाले इस फोन में एक साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। आईपी64 रेटिंग इस डिवाइस को मिली है, जो फोन को धूल और छींटों से होने वाले नुकसान से बचाती है। 

फोन में 32 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा है। फ्रंट में 5 मेगापिक्‍सल का सेंसर दिया गया है। रियलमी नोट 60 में यूनिसॉक T612 ऑक्‍टा-कोर प्राेसेसर लगा है। यही प्रोसेसर पिछले साल आए नोट 50 में भी था। 8 जीबी तक रैम इस डिवाइस में दी गई है। 
Advertisement

Realme Note 60 में 5 हजार एमएएच की बैटरी है, जो 10 वॉट की मामूली चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर चलता है, जिस पर रियलमी के यूआई की लेयर है। 

 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी612

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

32-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  2. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  5. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  6. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  8. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  10. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.