Realme लॉन्‍च करेगी नई सीरीज, Realme Note 1 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस हुए लीक!

Realme Note 1 के डिटेल्‍ड स्‍पेसिफ‍िकेशंस ऑनलाइन लीक हो गए हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 15 जनवरी 2024 15:28 IST
ख़ास बातें
  • Realme Note सीरीज जल्‍द हो सकती है लॉन्‍च
  • Realme Note 1 के स्‍पेक्‍स हुए लीक
  • इस महीने लॉन्‍च की जा सकती है नई स्‍मार्टफोन सीरीज

सोशल मी‍डिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर एक यूजर ने यह जानकारी शेयर की है।

Realme Note 1 : स्‍मार्टफोन ब्रैंड ‘रियलमी' (Realme) एक नई सीरीज लाने जा रहा है। यह रियलमी नोट सीरीज होगी। कंपनी के इस ऐलान के फौरन बाद Realme Note 1 के डिटेल्‍ड स्‍पेसिफ‍िकेशंस ऑनलाइन लीक हो गए हैं। सोशल मी‍डिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स' पर एक यूजर ने यह जानकारी शेयर की है। ऑफ‍िशियल प्रेजेंटेशन को आधार बनाया गया है, जिसमें फोन की लॉन्‍च डेट भी मेंशन की गई है। अगर कंपनी Realme Note 1 के नाम से स्‍मार्टफोन लॉन्‍च करती है, तो उसमें क्‍या कुछ खास होने की उम्‍मीद है, आइए जानते हैं।   

एक्‍स पर यूजर @ThisGood15 ने यह लीक शेयर किया है। उनके लीक में दावा है कि अपकमिंग रियलमी स्‍मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच का फुलएचडी OLED डिस्प्ले होगा। इस फोन को मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर से पावर किया जाएगा। फोन में 5 हजार एमएएच की बड़ी बैटरी होगी, जो 67 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 
लीक्‍स से यह भी पता चलता है कि Realme Note 1 में 108 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा सेंसर दिया जाएगा। उसके साथ 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रवाइड लेंस और 2 एमपी का मैक्रो लेंस होगा। फोन में 16 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया जाएगा। 
 

कहा जाता है कि अपकमिंग रियलमी फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा होगी। फोन की लॉन्‍च डेट को इस लीक में 24.1 लिखा गया है यानी डिवाइस इसी 24 जनवरी को पेश की जा सकती है। हालांकि इसकी संभावना कम ही लगती है। रियलमी से जुड़े इस लीक की शुरुआत इंडोनेशिया से हुई है। नई रियलमी सीरीज को सबसे पहले कहां लाया जाएगा, इसकी प‍ुष्टि अभी नहीं हुई है। मुमकिन है कि इंडोनेशियाई बाजार में यह प्रॉडक्‍ट सबसे पहले दस्‍तक देगा। 
Advertisement

कंपनी बहुत जल्‍द Realme 12 Pro सीरीज को लॉन्‍च करने जा रही है। 29 जनवरी को ग्‍लोबल लॉन्‍च की तैयारी है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  5. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  6. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  7. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  3. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  4. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  5. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  6. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  8. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  9. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.