24GB तक रैम, 7000mAh बैटरी वाले Realme Neo 7 SE के लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा!

इसकी हालिया TENAA सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में खुलासा हुआ था कि Realme Neo 7 SE में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले पैनल होगा, जो 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ आएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 फरवरी 2025 20:25 IST
ख़ास बातें
  • इसकी चीन में कीमत 2,000 युआन (करीब 23,900 रुपये) से कम होगी
  • दावा किया गया है यह अपने सेगमेंट में बेस्ट बैटरी लाइफ वाला फोन होगा
  • Realme Neo 7 SE को MediaTek Dimensity 8400-Max SoC के साथ पेश किया जाएगा

Realme Neo 6 SE (ऊपर फोटो में) के सक्सेसर के रूप में लॉन्च होगा Neo 7 SE

Photo Credit: Realme

Realme Neo 7 SE जल्द लॉन्च होने वाला है। हालिया दिनों में कंपनी ने इस स्मार्टफोन को लगातार टीज किया है और साथ ही इसके कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स को लीक भी किया जा चुका है। अपकमिंग स्मार्टफोन के Dimensity 8400-Max चिपसेट के साथ आने की पुष्टि पहले ही हो चकी थी। फोन में 50-मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा मिलेगा, जिसके साथ एक 8-मेगापिक्सल कैमरा होगा। Realme ने चीन में इसके लॉन्च से पहले अब इसके प्राइस रेंज का खुलासा कर दिया है। ऐसा प्रतीत होता है कि अपने घरेलू बाजार में स्मार्टफोन Redmi Turbo 4 के साथ प्रतियोगिता लड़ेगा।

Realme ने चीन में Neo 7 SE के प्राइस रेंज को टीज किया है। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट, चेज शू ने एक पोस्टर के जरिए फोन को टीज किया करते हुए बताया कि इसकी चीन में कीमत 2,000 युआन (करीब 23,900 रुपये) से कम होगी। यह भी बताया गया है कि इस कीमत को यूजर्स के फीडबैक की मदद से तय किया गया है।

कंपनी का कहना है कि Realme Neo 7 SE अपने सेगमेंट में बेस्ट बैटरी लाइफ वाला स्मार्टफोन होगा। यहां बैटरी क्षमता के बारे में जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इसके बड़े भाई Neo 7 को 7000mAh बैटरी के साथ पेश किया गया था। ऐसा अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपकमिंग Neo 7 SNE भी इसी क्षमता के साथ आ सकता है। Realme Neo 7 SE को MediaTek Dimensity 8400-Max SoC के साथ पेश किया जाएगा।

कंपनी ने Realme Neo 7 SE के लिए प्री-रिजर्वेशन लेने शुरू कर दिए हैं। कंपनी का कहना है कि फोन को पहले रिजर्व करने वाले ग्राहकों को 1,799 युआन कीमत के बेनिफिट्स मिलेंगे, जिनमें 4 वर्षों के लिए बैटरी वारंटी, 1 वर्ष के लिए वाटर इनलेट वारंटी, 1 वर्ष के लिए एक्सटेंडेड वारंटी, यानी कुल 2 वर्षों की वारंटी और फ्री Realme Buds Air 5 शामिल हैं। 
Advertisement

इसकी हालिया TENAA सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में खुलासा हुआ था कि Realme Neo 7 SE में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले पैनल होगा, जो 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। इसमें सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा मिल सकता है। वहीं, रियर कैमरा सेटअप मेन कैमरा 50MP का हो सकता है, जिसके साथ 8MP को जोड़ा जा सकता है। फोन के 8GB, 12GB, 16GB और 24GB रैम वाले कई वेरिएंट्स में आने की संभावना है, जिन्हें 128GB, 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा।
Advertisement

इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है। वहीं, Realme फोन के IR ब्लास्टर से लैस होने की संभावना है। सर्टिफिकेशन लिस्टिंग ने इसके डाइमेंशन की जानकारी भी दी थी, जिसके मुताबिक, इसका साइज 162.53 x 76.27 x 8.56 mm होगा, जबकि वजन 212.1 ग्राम बताया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.