• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme Neo 7 का जलवा! 5 मिनट में ही बिक गए इतने यूनिट्स, 7000mAh बैटरी, 16GB रैम जैसे फीचर्स

Realme Neo 7 का जलवा! 5 मिनट में ही बिक गए इतने यूनिट्स, 7000mAh बैटरी, 16GB रैम जैसे फीचर्स

फोन में 6000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।

Realme Neo 7 का जलवा! 5 मिनट में ही बिक गए इतने यूनिट्स, 7000mAh बैटरी, 16GB रैम जैसे फीचर्स

Photo Credit: Realme

Realme Neo 7 में 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • फोन में 7000mAh की विशाल बैटरी मिलती है।
  • यह 16GB तक रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है।
  • फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट है।
विज्ञापन
Realme Neo 7 को कंपनी ने पिछले हफ्ते ही मार्केट में उतारा है। यह फोन एक पावरहाउस स्मार्टफोन कहा जा रहा है जिसकी पहली सेल ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फोन में 7000mAh की विशाल बैटरी मिलती है। इसमें 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 6000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह 16GB तक रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। रियलमी के इस फोन ने मार्केट में खलबली मचा दी है। आइए जानते हैं ऐसा क्या है इस फोन में इतना खास! 

Realme Neo 7 की आज पहली फ्लैश सेल कंपनी ने शुरू की जिसमें स्मार्टफोन को गजब का रेस्पॉन्स मिला। Realme ने Weibo पर फोन की सेल के बारे में जानकारी दी। जिसके अनुसार फोन की जबरदस्त डिमांड देखी गई। रिपोर्ट्स के अनुसार पहले पांच मिनट में ही फोन Sold Out हो गया। सेल शुरू होने के पहले पांच मिनट में इस फोन के इतने यूनिट्स बिक गए (via) जितने इससे पहले आए Realme GT Neo 6 के पूरे एक दिन में बिके थे। फोन अब खरीद के लिए Geekwills ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है। इसे 359 डॉलर (लगभग 30,453 रुपये) में लिस्ट किया गया है। आइए जानते हैं इस फोन के धांसू स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 

स्लीक डिजाइन, चमचमाता डिस्प्ले
Realme Neo 7 में 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन मिलता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट है और 2600Hz का टच सैम्पलिंग रेट है जो स्मूद स्क्रॉलिंग अनुभव देता है। इसमें 6000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह आंखों पर जोर नहीं पड़ने देता है जिसके लिए इसमें 2160Hz PWM डिमिंग मिलती है। फोन को कंपनी ने तीन कलर्स- ब्लैक, ब्लू और व्हाइट में लॉन्च किया है। 

पावरफुल प्रोसेसर
Realme Neo 7 में Mediatek Dimensity 9300+ चिपसेट मिलता है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ में कंपनी ने 16GB तक रैम की पेअरिंग की है। फोन मल्टीटास्क, गेमिंग और ऐप लॉन्च में दमदार परफॉर्मर बताया गया है। यह Android 15 बेस्ड रियलमी के UI 6 पर रन करता है। 

धांसू कैमरा 
Realme Neo 7 में डुअल कैमरा मिलता है जिसमें 50MP का Sony IMX882 मेन सेंसर है। फोन में OIS सपोर्ट भी दिया गया है। इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर भी साथ में दिया गया है। फ्रंट में फोन 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आता है। 

बैटरी का पावरहाउस
Realme Neo 7 में 7000mAh की बैटरी मिलती है जो कि बहुत बड़ी बैटरी कैपिसिटी के साथ आता है। यह 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग से लैस है। फोन में कंपनी ने स्टोरेज भी अच्छी खासी दी है। यह 512GB UFS 4.0 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 5G की सुपरफास्ट कनेक्टिविटी दी गई है। इन सभी फीचर्स के साथ यह एक पावर-पैक्ड स्मार्टफोन बन जाता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  2. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  3. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  4. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  5. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  6. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  7. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  8. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  9. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  10. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »