भारत आ रहा realme NARZO N65 5G स्‍मार्टफोन, इस दिन होगा लॉन्‍च

realme NARZO N65 5G : इसमें मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 6300 5जी प्रोसेसर की ताकत होगी। फोन को एमेजॉन से लिया जा सकेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 23 मई 2024 14:53 IST
ख़ास बातें
  • realme NARZO N65 5G होगा भारत में लॉन्‍च
  • 28 मई को पेश होगा नया रियलमी फोन
  • डाइमेंसिटी 6300 5जी प्रोसेसर से होगा पैक

रियलमी इंडिया ने कन्‍फर्म किया है कि Narzo N65 5G को 28 मई की दोपहर 12 बजे पेश किया जाएगा।

realme NARZO N65 5G स्‍मार्टफोन को भारत में लॉन्‍च किया जाएगा। कंपनी ने गुरुवार को बताया कि नया रियलमी नारज़ो स्‍मार्टफोन 28 मई को पेश होगा। याद रहे कि रियलमी ने पिछले महीने ही NARZO 70x 5G फोन को पेश किया था। अपकमिंग नारज़ो डिवाइस को N सीरीज में ला जा रहा है। अबतक मिली इन्‍फर्मेशन के अनुसार, इसमें मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 6300 5जी प्रोसेसर की ताकत होगी। फोन को एमेजॉन से लिया जा सकेगा। 

एक मीडिया इनवाइट भेजकर रियलमी इंडिया ने कन्‍फर्म किया है कि Narzo N65 5G को 28 मई की दोपहर 12 बजे पेश किया जाएगा। यह फोन आईपी54 रेटिंग के साथ आएगा जो डिवाइस को धूल और पानी के छींटों से बचा सकती है। मीडिया इनवाइट में जिस प्रमोशनल इमेज को शेयर किया गया है, उसमें एमेजॉन स्‍पेशल्‍स का टैग है यानी फोन को एमेजॉन पर बेचा जाएगा। 

याद रखने वाली बात यह भी है कि Narzo N65 5G में दिया जा रहा मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर Realme C65 5G में पहले ही दिया जा चुका है। वह डिवाइस इसी साल 26 अप्रैल को भारत में लॉन्‍च की गई थी। इसकी शुरुआती कीमत 4+64 जीबी वेरिएंट के लिए 10499 रुपये है। फोन में 6.67 इंच का HD+ डिस्‍प्‍ले दिया गया है। 50 मेगापिक्‍सल का एआई सपोर्ट वाला मेन कैमरा C65 5G में है। फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी है, जो 15 वॉट की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

बात करें Realme Narzo N65 5G के डिजाइन की, तो फोन के बैक साइड में एक बड़ा गोलाकार कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। उसमें दो कैमरा फ‍िट होंगे और एक एलईडी फ्लैश लाइट। फोन गोल्‍डन कलर ऑप्‍शन में आएगा। इसके ज्‍यादातर फीचर्स अभी सामने नहीं आए हैं। मुमक‍िन है कि लॉन्‍च इवेंट से पहले कुछ नई जानकारियां सामने आएं। फोन को अलग-अलग रैम और कलर ऑप्‍शंस में लॉन्‍च किए जाने की उम्‍मीद है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1604x720 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  9. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.