9000 से भी सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Realme Narzo N65 5G, जानें डील

Realme का नया फोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो Realme Narzo N65 5G बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 फरवरी 2025 15:22 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo N65 5G में 6.72 इंच FHD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme Narzo N65 5G में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।
  • Realme Narzo N65 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है।

Realme Narzo N65 5G में 6.72 इंच की FHD+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: Realme

10 हजार रुपये से कम दामों में Realme का नया फोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो Realme Narzo N65 5G बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। अमेजन पर कीमत में कटौती के अलावा, बैंक ऑफर और कूपन ऑफर से भारी बचत हो रही है। Narzo N65 5G में Narzo N55 की 6.72 इंच FHD+ डिस्प्ले दी गई है। यहां हम आपको Narzo N65 5G पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme Narzo N65 5G Price, Offers


अमेजन पर Realme Narzo N65 5G का 4GB+128GB वेरिएंट 10,499 रुपये में लिस्ट किया गया है जबकि बीते साल मई में भारतीय बाजार में 11,499 रुपये में लॉन्च हुआ था। कूपन ऑफर से 1,000 रुपये की बचत हो सकती है। बैंक ऑफर की बात करें तो Federal Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 7.5 प्रतिशत (1000 रुपये) का डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 8,711 रुपये हो जाएगी।


Realme Narzo N65 5G Specifications


Realme Narzo N65 5G में 6.72 इंच FHD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। Narzo N65 5G में MediaTek Dimensity 6300 6nm चिपसेट दिया गया है। फोन 6GB तक LPDDR4x रैम से लैस हैं, इसके अलावा अतिरिक्त 6GB वर्चुअल रैम भी है। N65 में 128GB UFS 2.2 स्टोरेज है। कैमरा सेटअप के लिए Narzo N65 के रियर में सैमसंग JN1 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो कम रोशनी में बेहतर परफॉर्मेंस और बेहतर शॉट्स प्रदान करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है।

Narzo N65 एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 पर काम करता है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डिजाइन के मामले में फोन प्लास्टिक बैक और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ एक समान डिजाइन से लैस हैं। Narzo N65 लाइट फैदर डिजाइन के साथ आता है, जो लाइटवेट और एर्गोनोमिक बिल्ड का सुझाव देता है। N65 5G में IP54 रेटिंग आती है, जिससे धूल और पानी से बचाव होता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.