Realme Narzo N53 : 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले फोन को 1 हजार रुपये तक सस्ता खरीदें

Realme Narzo N53 Sale Today: एमेजॉन और रियलमी इंडिया की वेबसाइट पर दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे के बीच Narzo N53 को डिस्‍काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 मई 2023 13:38 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo N53 के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है
  • 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है
  • यह फोन Feather Black और Feather Gold कलर ऑप्शन में आता है

Realme Narzo N53 Sale Today: फोन में 6.74 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz, टच सैंपलिंग रेट 180Hz और ब्राइटनेस 450 निट्स तक है।

Realme (रियलमी) ने पिछले सप्‍ताह भारत में Narzo N53 स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च किया था। इसकी सेल 24 मई से Amazon और Realme India की वेबसाइट पर शुरू होगी। उससे पहले आज एक स्‍पेशल सेल आयोजित की जा रही है। एमेजॉन और रियलमी इंडिया की वेबसाइट पर दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे के बीच Narzo N53 को डिस्‍काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा। यह स्मार्टफोन, ऑक्टा कोर Unisoc T612 प्रोसेसर पर चलता है, जिसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यह 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

स्‍पेशल सेल के दौरान Realme Narzo N53 के 4+64 GB वेरिएंट को 750 रुपये तक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है।  6+128 GB वेरिएंट को 1,000 रुपये तक की छूट के साथ खरीदा जा सकेगा। HDFC और ICICI क्रेडिट व डेबिट कार्ड का इस्‍तेमाल करने पर यह छूट मिलेगी। 

Realme Narzo N53 के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। यह फोन Feather Black और Feather Gold कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।   
 

Realme Narzo N53 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Realme Narzo N53 में 6.74 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz, टच सैंपलिंग रेट 180Hz और ब्राइटनेस 450 निट्स तक है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Unisoc T612 SoC पर काम करता है। इस फोन में 6GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह फोन 6GB तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट करता है। Realme का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 पर काम करता है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Narzo N53 में 50 मेगापिक्सल का AI प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Narzo N53 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह बैटरी सिर्फ 30 मिनट्स में 0 से 50 प्रतिशत चार्ज हो सकती है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Narzo N53 की लंबाई 16.726 सेमी, चौड़ाई 7.667 सेमी, मोटाई 0.749 सेमी और वजन 182 ग्राम है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent build quality
  • Lightweight and slim design
  • Good battery life, fast charging
  • Decent performance
  • Good front camera performance
  • Bad
  • Display is not the sharpest
  • Software has ads, bloatware apps
  • Weak details from rear camera
  • Lacks 5G
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी612

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  2. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  4. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  8. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  9. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.